पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने दी नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने दी नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

लूणकरणसर: शिव मंदिर जाट धर्मार्थ संस्थान में महिला अधिकारिता विभाग की और से आयोजित बैठक में साथीन को राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि नालसा द्वारा समाज के कमजोर एवं वंचित वर्गों को न्याय सुलभ कराने के लिए अनेक योजनाएँ संचालित की जा रही हैं।

पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने दी नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

उन्होंने बताया कि DAWN (Drug Awareness and Wellness Navigation) योजना 2025 का उद्देश्य नशे के प्रति जागरूकता फैलाना, नशा प्रभावित व्यक्तियों को कानूनी सहायता उपलब्ध कराना तथा उन्हें पुनर्वास सेवाओं से जोड़ना है इसके माध्यम से विद्यालयों, महाविद्यालयों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।

पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने दी नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

बैद ने बताया कि पब्लिक यूटिलिटी सर्विस से जुड़े विवादों, जैसे बिजली, पानी, परिवहन, डाक, दूरसंचार, चिकित्सा एवं बीमा सेवाओं के मामलों का समाधान स्थायी लोक अदालत के माध्यम से किया जा सकता है, जिससे आमजन को त्वरित एवं सस्ता न्याय मिलता है।

आंधी के कारण क्षतिग्रस्त पोल अविलम्ब करें दुरूस्त, खाद्य सामग्री की नमूनीकरण कार्यवाही में लाएं गति

वहीं आगामी विशेष लोक अदालत की जानकारी देते हुए बताया कि चैक अनादरण के मामलों का निस्तारण किया जाएगा।

 

उन्होंने कहा कि न्यायपालिका द्वारा समय-समय पर आयोजित की जाने वाली विशेष लोक अदालतों में लंबित एवं प्री-लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते से निस्तारण किया जाता है। इससे पक्षकारों का समय, धन और श्रम बचता है तथा न्यायिक व्यवस्था पर भार भी कम होता है।

इसके साथ ही उन्होंने “सब पढ़ें अभियान” की जानकारी देते हुए कहा कि शिक्षा प्रत्येक नागरिक का मौलिक अधिकार है।

समाज के सभी वर्गों, विशेषकर बालिकाओं, वंचित एवं कमजोर तबकों के बच्चों को शिक्षा से जोड़ना समय की आवश्यकता है। उन्होंने अभिभावकों से बच्चों की नियमित शिक्षा सुनिश्चित करने तथा सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने दी नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

अधिकार मित्र श्रेयांस बैद ने कहा कि नालसा एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण की योजनाएँ समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय, जागरूकता एवं अधिकारों की पहुँच सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं।

उन्होंने नागरिकों से इन योजनाओं का लाभ लेने और अधिक जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से संपर्क करने की अपील की। विभाग की सुपरवाइजर ज्योति बिश्नोई,मंदिर के पुजारी सुभाष शर्मा उपस्थित रहे।

पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने दी नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

पैनल सदस्य श्रेयांस बैद ने दी नालसा की विभिन्न योजनाओं की जानकारी

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें