खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

बीकानेर (श्रेयांस बैद):भारतीय प्रशासनिक सेवा के वर्ष 2015 बैच के अधिकारी निशांत जैन ने गुरुवार को जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार संभाला। जैन इससे पहले जयपुर विकास प्राधिकरण में सचिव थे।

जैन बाड़मेर और जालौर में जिला कलक्टर के अलावा पर्यटन विभाग के निदेशक सहित विभिन्न पदों का दायित्व संभाल चुके हैं।

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

पदभार संभालने के बाद जिला कलक्टर ने कहा कि राज्य सरकार की समस्त प्राथमिकताएं उनकी प्राथमिकताए रहेंगी। मुख्यमंत्री महोदय के विजन के अनुसार कार्य करते हुए जिले को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि बजट घोषणाओं का समयबद्ध क्रियान्वयन तथा फ्लेगशिप योजनाओं में गति लाने के साथ आमजन तक इनका लाभ पहुंचाया जाएगा।

27 फील्ड एम्युनिशन डिपो, कानासर का 3 किमी परिधीय क्षेत्र नो-ड्रोन फ्लाई जोन घोषित

उन्होंने कहा कि बीकानेर सांस्कृतिक और पर्यटन की दृष्टि से समृद्ध है। इसे और अधिक सशक्त करने की दिशा में कार्य किए जाएंगे। इस दौरान अतिरिक्त कलक्टर (नगर) श्री रमेश देव, उपखण्ड अधिकारी सुश्री महिमा कसाना, प्रशिक्षु आइएएस स्वाति शर्मा, वरिष्ठ निजी सचिव आशानंद कल्ला आदि मौजूद रहे।

इस दौरान नगर निगम आयुक्त सिद्धार्थ पलनीचामी और जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे ने जिला कलक्टर से मुलाकात की। कलक्ट्रेट परिसर के कार्मिकों ने जिला कलक्टर से मुलाकात कर जैन को पुष्पगुच्छ भेंट किया।

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

निशांत जैन ने संभाला जिला कलक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट का पदभार

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp