नेत्रदानी परिवार का सम्मान, सेवा विस्तार के लिए पेप मशीन भेंट करने की घोषणा

नेत्रदानी परिवार का सम्मान, सेवा विस्तार के लिए पेप मशीन भेंट करने की घोषणा

नेत्रदानी परिवार का सम्मान, सेवा विस्तार के लिए पेप मशीन भेंट करने की घोषणा

श्रीडूंगरगढ़: स्वर्गीय आशीदेवी धर्मपत्नी स्वर्गीय राजमल सिंघी के निधन के पश्चात उनके पारिवारिकजनों ने नेत्रदान का संकल्प लिया। तेरापंथ युवक परिषद श्रीडूंगरगढ़ के नेत्रदान प्रशासक अशोक झाबक के नेतृत्व में नेत्रदान की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

नेत्रदान के उपरांत परिषद की ओर से स्वर्गीय आशीदेवी सिंघी के परिवारजनों को नेत्रदान प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। प्रमाण पत्र परिषद के मंत्री पीयूष बोथरा, नेत्रदान प्रशासक अशोक झाबक, सुमित बरड़िया, सभा मंत्री प्रदीप पुगलिया, तेरापंथ महिला मंडल अध्यक्षा मंजू बोथरा एवं उपाध्यक्ष मधु झाबक ने प्रदान किया।

सरदारशहर परिषद कोलकाता लेडीज विंग द्वारा ‘सारंग – सावन का रंग, सखियों के संग’ का हुआ भव्य उत्सव

इस अवसर पर ओसवाल पंचायत के मंत्री हनुमान श्यामसुखा, कान्तिलाल पुगलिया, कमल बोथरा, अशोक बैद, चैनरूप नाहटा, प्रकाश सिंघी, कमल सिंघी, महेंद्र मालू, के. एल. जैन, तोलाराम पुगलिया, लुनकरण बोथरा सहित समाज के अनेक गणमान्य श्रावक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर स्वर्गीय पांचीलालजी, स्वर्गीय फूलीदेवी सिंघी एवं नेत्रदानी स्वर्गीय आशीदेवी सिंघी की पुण्य स्मृति में प्रतापमल, धनराज, प्रकाश सिंघी एवं पारिवारिकजनों ने तेरापंथ युवक परिषद को एक बाई पेप मशीन भेंट करने की घोषणा की। इससे परिषद के सेवा कार्यों एवं सेवा गतिविधियों के विस्तार में सहयोग मिलेगा।

नेत्रदानी परिवार का सम्मान, सेवा विस्तार के लिए पेप मशीन भेंट करने की घोषणा

कार्यक्रम में उपस्थित श्रावक समाज ने दानदाता परिवार का ‘ॐ अर्हम्’ के जयघोष के साथ अभिनंदन किया। परिषद की ओर से परिवारजनों के इस मानवीय एवं प्रेरणादायी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

नेत्रदानी परिवार का सम्मान, सेवा विस्तार के लिए पेप मशीन भेंट करने की घोषणा

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें