जयपुर एयरपोर्ट पर 3.23 करोड़ का तस्करी का सोना पकड़ा:पेस्ट बनाकर छिपाकर लाया था, शारजाह से आए यात्री को DRI टीम ने दबोचा

जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर राजस्व आसूचना निदेशालय (DRI) की टीम ने सोना तस्करी के मामले में एक यात्री को गिरफ्तार किया है।

टीम ने शारजाह से जयपुर पहुंचे यात्री के कब्जे से करीब 2.08 किलो तस्करी का सोना बरामद किया है। पकड़े गए सोने की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3.23 करोड़ रुपए बताई जा रही है।

जानकारी, के मुताबिक, आरोपी यात्री बुधवार( 27 मई) मई को शारजाह से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचा था। आरोपी ट्रॉली बैग में कपड़ों और अन्य सामान के बीच ट्यूब में पेस्ट के रूप में सोना छिपाकर लाया था।

डीआरआई के अधिकारियों को यात्री की गतिविधियों पर शक हुआ, जिसके बाद यात्री का ट्रॉली बैग चेक किया गया। बैग से 10 से ज्यादा ट्यूब मिलने यात्री से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। जब ट्यूब को दबाकर पेस्ट निकाला तो पेस्ट के रूप में उसमें से सोना निकला। फिर डीआरई की टीम ने आरोपी से पूछताछ की गई।

जयपुर: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ली

इस दौरान डीआरआई अधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी यात्री को पकड़ लिया और उसके कब्जे से तस्करी का 2 किलो 8 ग्राम सोना बरामद कर लिया। गिरफ्तार यात्री बीकानेर का निवासी बताया जा रहा है।

डीआरआई ने आरोपी के खिलाफ सोना तस्करी का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गुरुवार को जयपुर कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी DRI

डीआरआई अब इस पूरे मामले में अंतरराज्यीय और अंतरराष्ट्रीय तस्करी नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है। अधिकारियों द्वारा यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है, कि आरोपी किस नेटवर्क के लिए काम कर रहा था और सोने की डिलीवरी कहां की जानी थी।

जयपुर एयरपोर्ट पर 3.23 करोड़ का तस्करी का सोना पकड़ा:पेस्ट बनाकर छिपाकर लाया था, शारजाह से आए यात्री को DRI टीम ने दबोचा

जयपुर एयरपोर्ट पर 3.23 करोड़ का तस्करी का सोना पकड़ा:पेस्ट बनाकर छिपाकर लाया था, शारजाह से आए यात्री को DRI टीम ने दबोचा
Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें