भारतीय जनता पार्टी जिला देहात का देशनोक में आयोजित 2दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान सम्पन्न
देशनोक (श्रेयांस बैद): भारतीय जनता पार्टी, देहात जिला बीकानेर द्वारा देशनोक में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण वर्ग महाभियान 2026 मातृ शक्ति की अध्यक्षता में आयोजित किया गया ।
जिसमें केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल और खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने शिरकत की ।
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने अपने संबोधन में कहा यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में संचालित अंत्योदय एवं गरीब, कल्याणकारी योजनाओं तथा
उनके प्रभावी क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका विषय पर कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत संवाद हुआ।
उन्होंने कहा सरकार पंडित दीनदयाल उपाध्याय के सेवा, सुशासन और अंत्योदय के विचारों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और योजनाओं का लाभ पहुँचाने के लिए संकल्पबद्ध है।
जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा के बोरड अध्यक्ष
भाजपा के दो दिवसीय प्रशिक्षण महाअभियान में खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा, भजपा प्रदेश प्रवक्ता रामलाल शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष बिहारीलाल विश्नोई, आई टी सेल प्रभारी अविनाश जोशी ,
खाजूवाला विधायक डॉ विश्वनाथ मेघवाल, श्रीडूंगरगढ़ विधायक ताराचंद सारस्वत, कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी, देहात जिलाध्यक्ष श्याम पंचारिया, जिला संगठन प्रभारी बलवीर विश्नोई, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड के अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, वर्ग प्रभारी महेश पेड़ीवाल,दलीप सिंह राजपुरोहित ,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य जालम सिंह भाटी,

प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुंभाराम सिद्व, प्रवक्ता भवानी पाईवाल, कोजूराम सारस्वत, जैना महाराज, चैन सिंह राजपुरोहित, संजना,निशा लिंबा,साक्षी,दुर्गा खीचड़, कुसुम सहित जिला भाजपा कार्यकारिणी सदस्य सहित जिले के पार्टी अपेक्षित पदाधिकारी उपस्थित थे।

