पुरानी ओसवाल पंचायती गंगाशहर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पुरानी ओसवाल पंचायती गंगाशहर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

पुरानी ओसवाल पंचायती गंगाशहर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

कनक चोपड़ा ने अध्यक्ष और कमल डागा ने संभाली मंत्री पद की कमान

7 पदाधिकारियों और 31 कार्यकारिणी सदस्यों ने ली पद एवं गोपनीयता की शपथ

बीकानेर (श्रेयांस बैद):श्री पुरानी ओसवाल पंचायती, गंगाशहर (बीकानेर) के सत्र 2026-28 की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का भव्य एवं गरिमामय शपथ ग्रहण समारोह रविवार शाम 7:30 बजे आयोजित किया गया।

गंगाशहर के पुरानी लेन, रोशनी घर के पीछे स्थित श्री महावीर भवन में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के प्रबुद्धजनों और गणमान्य नागरिकों की भारी उपस्थिति रही।

वरिष्ठ पदाधिकारियों ने ली शपथ

यह संपूर्ण प्रक्रिया चुनाव अधिकारी महेंद्र जैन के कुशल सानिध्य में संपन्न हुई।

कॉमनवेल्थ डे पर “संडे ऑन साइकिल” का 27वाँ संस्करण उत्साहपूर्वक आयोजित

समारोह के दौरान कनक चोपड़ा ने अध्यक्ष पद तथा कमल डागा ने मंत्री (सचिव) पद की व सुरेश सेठिया, हरीश सोनावत ने सह मंत्री, कार्यकारिणी सदस्य हनुमान सुराणा सहित नवनियुक्त टीम के कुल 7 मुख्य पदाधिकारियों एवं 31 कार्यकारिणी सदस्यों को भी पद, कर्तव्य और गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।

समाज के सर्वांगीण विकास और एकता पर जोर

शपथ ग्रहण के उपरांत समाज को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित अध्यक्ष कनक चोपड़ा ने सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने ओसवाल समाज की एकता को सुदृढ़ करने पर बल देते हुए आह्वान किया कि सभी सदस्य मिलकर समाज के सर्वांगीण विकास, शैक्षणिक उन्नति और कल्याणकारी कार्यों को आगे बढ़ाने में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएं।

पुरानी ओसवाल पंचायती गंगाशहर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

इस अवसर पर उपस्थित समाज के वरिष्ठजनों ने नई कार्यकारिणी को माला पहनाकर बधाई दी और विश्वास व्यक्त किया कि यह नई टीम समाज हित में ऐतिहासिक कार्य करेगी।

पुरानी ओसवाल पंचायती गंगाशहर की नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें