खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

बीकानेर की युवती ने व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो, मांगे 50 लाख

बीकानेर की युवती ने व्यापारी का बनाया अश्लील वीडियो, मांगे 50 लाख

नागौर पुलिस ने एक सनसनीखेज हनीट्रैप मामले का खुलासा करते हुए दो युवकों और एक युवती को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर हैदराबाद में मिठाई का कारोबार करने वाले व्यापारी को नशे की हालत में अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने और 50 लाख रुपये की मांग करने का आरोप है। एसपी मृदुल कच्छावा ने बताया कि शिकायत दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने आरोपियों को दबोच लिया।

सुहागरात पर दुल्हन बोली… पास नहीं सो सकते, हमारे रिवाज है… रात तीन बजे दूल्हा जागा तो कमरे की हालत देखकर कांप गया

हैदराबाद में मिठाई का कारोबार करने वाले व्यापारी जो मूल रूप से नागौर का निवासी है, करीब दो महीने पहले अपने गृहनगर आया था। उसका रिश्तेदार हरेंद्र कुमार उसे शहर घुमाने के बहाने अपने दोस्त महेंद्र भाटी के किराए के कमरे पर ले गया। वहां व्यापारी को कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया गया, जिससे वह बेहोश हो गया। कुछ दिन बाद महेंद्र और बीकानेर निवासी आरती शर्मा ने व्यापारी को वीडियो कॉल कर उसका अश्लील वीडियो दिखाया और उसे सार्वजनिक करने की धमकी दी।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp