खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

भरतपुर में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से युवक की मौत, बीकानेर व कोटपूतली-बहरोड़ में ओलावृष्टि

जयपुर: राजस्थान में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ। भरतपुर में तेज आंधी के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि बीकानेर और कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई।

वहीं अलवर में बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। दूसरी ओर बाड़मेर में भीषण गर्मी के बीच एक पावर हाउस में आग लगने से हड़कंप मच गया।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

जानकारी के अनुसार भरतपुर जिले में तेज आंधी के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोग सहायता के लिए मौके पर पहुंचे।

उधर बीकानेर जिले के श्री डूंगरगढ़ क्षेत्र में मौसम अचानक बदल गया और कई गांवों में ओलावृष्टि हुई। मोमासर, लिखमादेसर, आडसर पुरोहितान, धीरदेसर, सत्तासर सहित आसपास के गांवों में जमकर ओले गिरे। वहीं कोटपूतली-बहरोड़ क्षेत्र में भी मौसम खराब होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।

‘नशे के खिलाफ अनोखी पहल’ हस्ताक्षर अभियान द्वारा जागरूकता

अलवर जिले में भी तेज हवाओं के साथ बारिश हुई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति प्रभावित होने की भी सूचना है।

इधर बाड़मेर में लगातार बढ़ती गर्मी के बीच एक पुराने पावर हाउस और एईएन कार्यालय परिसर में आग लग गई। बताया जा रहा है कि स्क्रैप सामग्री में अचानक आग भड़कने से पूरे क्षेत्र में धुआं फैल गया। आग लगते ही कर्मचारियों में हड़कंप मच गया और वे जान बचाकर बाहर निकले। सूचना पर पहुंची दमकल टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हादसे में कार्यालय का सामान और दस्तावेज जलकर नष्ट हो गए।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी कई जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है।

राजस्थान में बदला मौसम का मिजाज, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp