खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय आयोजन सोमवार को

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय आयोजन सोमवार को

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय आयोजन सोमवार को

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामय मौजूदगी में सोमनाथ से होगा मुख्य कार्यक्रम का लाइव प्रसारण, जयपुर के श्री झारखंड महादेव मंदिर सहित प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में होंगे विशेष आयोजन

कला, साहित्य, संस्कृति विभाग तथा देवस्थान विभाग की ओर से की गई आवश्यक तैयारियां

बीकानेर के शिखरबंद महादेव मंदिर में होगा आयोजन

बीकानेर (श्रेयांस बैद): सोमनाथ मंदिर पर हुए प्रथम आक्रमण के 1000 वर्ष तथा मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में कला एवं संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशानुसार सोमवार को देशव्यापी स्तर पर ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ मनाया जाएगा।

देवस्थान विभाग के आयुक्त लक्ष्मी नारायण मंत्री ने बताया कि सोमवार प्रातः सोमनाथ मंदिर, गुजरात में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गरिमामयी उपस्थिति में आयोजित हो रहे राष्ट्रीय कार्यक्रम ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के कला एवं संस्कृति मंत्रालय एवं राज्य सरकार के कला, साहित्य, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग तथा देवस्थान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में जयपुर के श्री झारखंड महादेव मंदिर में राज्य स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही प्रदेश के 41 जिलों के प्रमुख शिवालयों में भी विशेष आयोजन होंगे।

यह रहेगा कार्यक्रम

जयपुर के श्री झारखंड महादेव मंदिर में सोमवार प्रातः सांस्कृतिक प्रस्तुति का आयोजन होगा जिसमें शिव स्तुति एवं भजन गायन से कार्यक्रम का शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के आगमन पर उनका स्वागत किया जाएगा। मुख्यमंत्री राज्यस्तरीय कार्यक्रम में श्रद्धालुओं को संबोधित करेंगे।

फिट इंडिया मूवमेंट: “संडे ऑन साइकिल” का इंडियन आर्म्ड फोर्सेज के साथ” 25वाँ संस्करण उत्साहपूर्वक सम्पन्न

कार्यक्रम के दौरान कलश यात्रा निकाली जाएगी। भगवान शिव के विशेष दर्शन, शृंगार एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। कार्यक्रम पश्चात सामूहिक महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम का समापन होगा।

शिखरबंद महादेव मंदिर में होगा सीधा प्रसारण

देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त गौरव सोनी के बताया कि राज्य के 41 शिव मंदिरों में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व आयोजित किया जाएगा। इसी क्रम में बीकानेर के राजकीय प्रत्यक्ष प्रभार मंदिर शिखरबंद महादेव मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जाएगा।

इसमें जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहेंगे। परिसर में एलइडी स्क्रीन के माध्यम से सोमनाथ पर्व का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इससे जुड़ी समस्त व्यवस्थाएं देवस्थान विभाग, नगर निगम एवं सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के माध्यम से की जा रही है।

सोनी ने बताया कि कार्यक्रम समय प्रातः 8 बजे से शुरू होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से जुड़ी सभी तैयारियां कर ली गई हैं।

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय आयोजन सोमवार को

उन्होंने बताया कि इस दौरान शंकर भगवान की महाआरती, रुद्राभिषेक, प्रसाद वितरण, फूलों की रंगोली और सजीव झांकी प्रस्तुत की जाएगी। इसके साथ सोमनाथ स्वाभिमान पुस्तिका का प्रदर्शन और वितरण किया जाएगा।

‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ का राज्य स्तरीय आयोजन सोमवार को

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp