जयपुर में मिलावट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: 1422 लीटर घी सीज, बिलौना घी के बैच पर प्रतिबंध
शुद्ध आहार, मिलावट पर वार’ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई, 1422 लीटर घी सीज
जयपुर (श्रेयांस बैद):मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की पहल और चिकित्सा मंत्री गजेन्द्र सिंह खींवसर के निर्देशन में चल रहे ‘शुद्ध आहार एवं मिलावट पर वार’ अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने जयपुर में विभिन्न स्थानों पर सघन कार्रवाई की।
खाद्य सुरक्षा आयुक्त डॉ. टी. शुभमंगला के अनुसार मैसर्स शंकर एजेंसी का निरीक्षण कर गुलकंद सिरप, गवावा क्रश, पपीता प्रिजर्व फूड, सोया सॉस, चिली सॉस और कॉन्टिनेंटल सॉस के कुल 6 नमूने लिए गए।
मिलावट के संदेह पर 99 लीटर गुलकंद सिरप, 22 लीटर गवावा क्रश, 97 किलो पपीता प्रिजर्व, 142 किलो सोया सॉस, 78 किलो ग्रीन चिली सॉस और 120 किलो कॉन्टिनेंटल सॉस को मौके पर ही सीज किया गया। इसके अलावा 175 किलो कस्टर्ड पाउडर, 240 किलो चेरी पपीता फ्रूटी और 750 किलो फलूदा नष्ट करवाया गया।
ब्रज नगरी बनी श्रीकृष्ण गौशाला, ग्रामीणों के सहयोग से मिली अलग पहचान
अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह ने बताया कि अनु मिल्क प्रोडक्ट्स लिमिटेड का निरीक्षण कर घी बिलौना (बैच नं. 024) और घी डेयरी फ्रेश (बैच नं. 23) के नमूने लिए गए। कार्रवाई के दौरान 1422 लीटर घी सीज किया गया।

गौरतलब है कि बिलौना घी के बैच नं. 029 का नमूना असुरक्षित पाए जाने पर उसके विक्रय पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। विभाग ने संबंधित विक्रेताओं और निर्माताओं को निर्देश दिए हैं कि उक्त बैच को बाजार में न बेचा जाए।


