खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

Bikaner में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले ही काम पर लगा था बुजुर्ग

Bikaner में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले ही काम पर लगा था बुजुर्ग

Bikaner में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले ही काम पर लगा था बुजुर्ग

बीकानेर में चौकीदार की गला काटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। 70 साल का बुजुर्ग एक प्लॉट की चौकीदारी कर रहा था। उसने दो दिन पहले ही यहां चौकीदारी का काम शुरू किया था।

मामला जय नारायण व्यास कॉलोनी थाना की मदन विहार कॉलोनी का है।

जानकारी के अनुसार, राहगीरों ने भंवर लाल रेगर (70) निवासी शिवबाड़ी का शव पड़े देखा और पुलिस को सूचना दी थी।

जिला कलेक्टर ने देशनोक स्थित करणी माता मंदिर में किए दर्शन, उप तहसील का निरीक्षण

FSL टीम सबूत जुटा रही

अज्ञात हमलावरों ने गला रेतकर उनकी बेरहमी से हत्या कर दी। सूचना मिलते ही सीओ अनुष्ठा कालिया और थानाधिकारी विक्रम तिवारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू की और एफएसएल टीम को बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य जुटाने का काम शुरू किया।

2 दिन पहले ही काम पर लगा था

बताया जा रहा है कि जिस प्लॉट पर मृतक चौकीदारी कर रहा था, वह जैसलमेर निवासी कुंदन सिंह का है। भंवर लाल हाल ही में 30 मार्च को ही यहां काम पर लगा था। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और हत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

Bikaner में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले ही काम पर लगा था बुजुर्ग

Bikaner में चौकीदार की गला रेतकर हत्या, 2 दिन पहले ही काम पर लगा था बुजुर्ग

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp