मजदूर आंदोलन के दौरान विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने हिरासत में लिया

मजदूर आंदोलन के दौरान विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने हिरासत में लिया

मजदूर आंदोलन के दौरान विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने हिरासत में लिया

बाड़मेर: जिले में मंगलवार को मजदूरों की मांगों को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी ने कलेक्ट्रेट परिसर के बाहर खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। मौके पर मौजूद समर्थकों ने तुरंत कपड़े से पेट्रोल साफ किया।

इसके बाद पुलिसकर्मियों ने विधायक भाटी और उनके समर्थकों को पकड़कर कलेक्ट्रेट परिसर के अंदर ले जाया, जहां कलेक्टर चिन्मयी गोपाल और एसपी चुनाराम जाट ने उनसे बातचीत की।

मजदूर आंदोलन के दौरान विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने हिरासत में लिया

जानकारी के अनुसार विधायक भाटी मंगलवार दोपहर गिरल गांव से करीब 500 वाहनों के काफिले के साथ मजदूरों की मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट की ओर रवाना हुए थे। कलेक्ट्रेट से करीब एक किलोमीटर पहले पुलिस ने बसें लगाकर काफिले को रोक दिया। इसके बाद विधायक अपने समर्थकों के साथ पैदल ही कलेक्ट्रेट पहुंच गए।

मुनि धनंजय कुमार जी की दीक्षा स्वर्ण जयन्ती पर समारोह ओसवाल पंचायत भवन में आयोज्य

बताया जा रहा है कि जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने और पकड़ने का प्रयास किया, तब विधायक भाटी ने अपने बैग से पेट्रोल से भरी बोतल निकाली और खुद पर छिड़क ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

गौरतलब है कि विधायक भाटी ने सोमवार को चेतावनी दी थी कि यदि मजदूरों की मांगें नहीं मानी गईं तो मंगलवार को बड़ा आंदोलन किया जाएगा। वहीं, इससे एक दिन पहले हाईकोर्ट ने गिरल माइंस से लिग्नाइट परिवहन शुरू कराने और वाहनों को सुरक्षा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे। कोर्ट ने एसपी और शिव थाना अधिकारी को परिवहन में बाधा डालने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के आदेश भी दिए थे।

मजदूर आंदोलन के दौरान विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने हिरासत में लिया

मजदूर आंदोलन के दौरान विधायक रविंद्र भाटी ने खुद पर छिड़का पेट्रोल, पुलिस ने हिरासत में लिया

Share This Article
होम
ब्रेकिंग
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें