खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण
न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

बीकानेर (श्रेयांस बैद): राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जयपुर के निर्देशानुसार व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश अश्वनी विज के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जिले के समस्त न्यायालयों में शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया।

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मांडवी राजवी ने जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष के निर्देशन में लोक अदालत का शुभारम्भ किया। इस अवसर पर जिले मुख्यालय के न्यायिक अधिकारी, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय पुरोहित एवं बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों संस्थान के अधिकारी उपस्थित रहे।

सचिव ने बताया की जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष तथा जिला एवं सेशन न्यायाधीश के निर्देशन में इस राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 16 बेंचों का गठन किया गया।

माध्यमिक शिक्षा निदेशक सीताराम जाट ने संयुक्त निदेशक कार्यालय व विभिन्न विद्यालयों का किया निरीक्षण

इनमें दीवानी, फौजदारी (समझौता योग्य), मोटर दुर्घटना दावा प्रकरण, बैंक ऋण, विद्युत एवं स्थायी लोक अदालत, राजस्व तथा अन्य विभागों से संबंधित मामलों की सुनवाई की गई। लोक अदालत में न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक अधिकारियों तथा विभागीय प्रतिनिधियों के सहयोग से प्रकरणों का आपसी सहमति के आधार पर समाधान किया गया, जिससे पक्षकारों को त्वरित, सस्ता एवं सुलभ न्याय प्राप्त हुआ।

लोक अदालत का उद्देश्य लंबित एवं प्रि लिटिगेशन प्रकरणों का आपसी समझौते के आधार पर त्वरित एवं सौहार्दपूर्ण निस्तारण करना है।

लोक अदालत के माध्यम से पक्षकारों को बिना लंबी न्यायिक प्रक्रिया के शीघ्र न्याय मिलता है तथा समय व धन दोनों की बचत होती है।

सचिव ने बताया कि इस बार आनॅलाईन राष्ट्रीय लोक अदालत को बढ़ावा देने के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा ई-समाधान पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन बैंक अधिकरियों एवं पक्षकारों के मध्यम समझौता वार्ता करवायी गयी। राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन में सचिव ने न्यायिक अधिकारियों, अधिवक्ताओं, बैंक प्रतिनिधियों, विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।

न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

समस्त तालुकाओं के साथ ही तालुका विधिक सेवा समिति लूणकरणसर में अध्यक्ष संजीव कुमार के सानिध्य में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें आपसी समझाइश से प्रकरणों का निस्तारण किया गया।

न्यायालयों में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन, अनेक प्रकरणों का हुआ आपसी सहमती से निस्तारण

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp