खबर आस-पास

सटीक खबरें, सबसे तेज़
जयपुर --°C
-- --, --:--

DU में जीत कर बाद अपने गृहनगर सरदारशहर पहुंचे जयदीप पोटलिया

दिल्ली यूनिवर्सिटी के आत्मा राम सनातन धर्म महाविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) के जयदीप पोटलिया अध्यक्ष चुने गए हैं। पोटलिया के अपने गृहनगर सरदारशहर पहुंचने पर एसबीडी महाविद्यालय के सामने कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।

एबीवीपी कार्यकर्ताओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और स्वयंसेवकों ने साफा-माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका अभिनंदन किया। पोटलिया ने कहा कि एक सामान्य परिवार से आकर दिल्ली यूनिवर्सिटी में स्थापित पार्टी को हराना संतोषजनक है। उन्होंने इस जीत का श्रेय संगठन के समर्थन और दोस्तों के सहयोग को दिया।

बीकानेर – नाबालिक के साथ सामूहिक दुष्कर्म, बहलाफुसला कर ले जाने का आरोप

कार्यक्रम में मुकेश जोशी (पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष), राहुल अग्रवाल (नगर अध्यक्ष), नगरमंत्री दिव्यांशु और नगर उपाध्यक्ष रोहित बगड़िया मौजूद थे। इसके अलावा विकास टाक, विक्रम पारीक, राकेश सोनगरा, मुकेश सैनी और बलवीर सिंह राठौड़ भी उपस्थित रहे। भाजपा मंडल अध्यक्ष मुकेश भामा, युवा मोर्चा महामंत्री गुरु धानका और अजा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष निरंजन धानका सहित कई अन्य कार्यकर्ताओं ने भी स्वागत समारोह में हिस्सा लिया।

Table of Contents

Home
E Paper
Search
Back
WhatsApp