संभाग की सबसे बड़ी श्रीमद्भागवत कथा-बीकानेर में 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक ’

संभाग की सबसे बड़ी श्रीमद्भागवत कथा-बीकानेर में 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक ’

संभाग की सबसे बड़ी श्रीमद्भागवत कथा-बीकानेर में 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक ’

 बीकानेर छोटी काशी धर्मनगरी बीकानेर में रानी बाजार के रिद्धि-सिद्धि पैलेस में होगा आयोजन,वृंदावन के परम पूज्य जगद्गुरु मलूक पीठाधीश्वर श्री राजेंद्र दास देवाचार्य जी महाराज के असीम अनुकंपा व कृपा पात्र कथाव्यास श्रधेय आचार्य दैवज्ञ श्री डॉ. अश्विनी मिश्र जी महाराज (वृंदावन धाम) मथुरा द्वारा होगा कथावाचन।

बीकानेर के श्याम भक्तों के लिए 17 दिसंबर से 23 दिसंबर तक विशेष रहने वाला है। रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र स्थित रिद्धि-सिद्धि पैलेस में

श्री सत्यनारायण अग्रवाल (अग्रवाल मेडिकल स्टोर ) समस्त अग्रवाल परिवार द्वारा श्री मद्भागवत कथा का भव्य आयोजन किया जाएगा। कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक होगी।आयोजन को लेकर सभी बीकानेर वासियों में उत्साह है

श्री श्याम मित्र मंडल,करनी नगर बीकानेर द्वारा व्यवस्थाओं मे पूर्ण सहयोग किया जा रहा है ताकि आयोजन अपने भव्य रूप में हो सके।

संविधान दिवस विशेष: हम भारत के बच्चे और सशक्त राष्ट्र के निर्माण में संविधान की भूमिका

इस बार आयोजन को पिछले वर्षों की तुलना में व्यापक स्वरूप दिया गया है। आयोजकों की योजना है कि रिद्धि-सिद्धि पैलेस में ऐसा वातावरण तैयार किया जाए, जहां बीकानेर के भक्तों को श्रीनाथ जी की अदभुत छवि का दर्शन , भव्य दरबार, फूलों का श्रृंगार, भजन-कीर्तन, इत्र और पुष्प वर्षा, छप्पन भोग देखने का मौका मिलेगा ।

आयोजकों के अनुसार इसका उद्देश्य सनातन प्रेमियों को बीकानेर के धार्मिक वातावरण की अनुभूति कराना है।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं के लिए बैठने की अच्छी व्यवस्था की जा रही है और आने के लिए नि:शुल्क बसों की विशेष व्यवस्थाएं भी की जा रही हैं। आयोजन से जुड़े कार्यकर्ताओं की ओर से व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि बड़ी संख्या में पहुंचने वाले सनातन प्रेमियों को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

इस बार खास होगा ‘श्री श्याम कीर्तन’आयोजन के बीच में 21 दिसम्बर को कथा समापन के पश्चात श्री श्याम मित्र मंडल अपने मंडल की वर्षगांठ भव्य कीर्तन से मनाएगा जिसमें बाबा का भव्य दरबार, इत्र वर्षा,केसर की होली,

विशाल दरबार की सजावट के साथ पूरे आयोजन स्थल को भी श्याम भक्ति के अनुरूप सजाया जाएगा।

अग्रवाल मेडिकल स्टोर, श्यामभक्त विनोद गोयल

संभाग की सबसे बड़ी श्रीमद्भागवत कथा-बीकानेर में 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक ’

रिद्धि-सिद्धि रिजोर्ट और श्री श्याम मित्र मंडल की ओर से बीकानेर और आसपास के क्षेत्रों के सनातन प्रेमियों से आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की गई है। अग्रवाल जी का कहना है कि यह आयोजन सभी सनातन प्रेमियों का अपना आयोजन है।

संभाग की सबसे बड़ी श्रीमद्भागवत कथा-बीकानेर में 17 दिसम्बर से 23 दिसम्बर 2026 तक ’

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें