बाल विवाह और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता ही एक सशक्त, शिक्षित एवं सुरक्षित भारत की आधारशिला है
भारत को बाल विवाह एवं नशा मुक्त बनाने के लिए हों कृतसंकल्पित – श्रेयांस बैद
महाजन के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित, विद्यार्थियों को बाल विवाह के दुष्परिणामों एवं नशे से दूर रहने का दिलाया संकल्प।
महाजन: देवउठनी एकादशी के पश्चात विवाह समारोहों का सीजन प्रारंभ होने के साथ ही बाल विवाह की रोकथाम एक महत्वपूर्ण सामाजिक एवं कानूनी विषय बन जाता है।
इसी को दृष्टिगत रखते हुए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं देशभर में विधिक सेवा संस्थाओं द्वारा बाल विवाह की रोकथाम तथा आमजन, विशेषकर बच्चों एवं युवाओं को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

इसी अभियान की कड़ी में महाजन स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, बीकानेर के तत्वावधान में विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
राज्य सूचना आयोग के आदेशों की निकल रही हवा नहीं दी जा रही प्रार्थी को सूचना
कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पैनल सदस्य एवं मुख्य वक्ता श्रेयांस बैद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को समाप्त करने के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक एवं कृतसंकल्पित होना होगा।

बैद ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 के प्रावधानों की जानकारी देते हुए बताया कि कानून के अनुसार बालिका की विवाह की न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा बालक की 21 वर्ष निर्धारित है। निर्धारित आयु से पूर्व विवाह कराना अथवा उसमें सहयोग करना दंडनीय अपराध है।
उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने परिवार एवं आसपास होने वाले बाल विवाह की जानकारी संबंधित प्रशासन एवं अधिकारियों तक पहुंचाएं तथा स्वयं भी इस सामाजिक बुराई के विरुद्ध जागरूकता के वाहक बनें।

बाल विवाह और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों के विरुद्ध जागरूकता ही एक सशक्त, शिक्षित एवं सुरक्षित भारत की आधारशिला है

