उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त, बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त, बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त, बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

जिला बीकानेर (श्रेयांस बैद): माननीय मंत्री सुमित गोदारा (उपभोक्ता मामले विभाग) के निर्देशानुसार विधिक माप विज्ञान अधिनियम, 2009 तथा राजस्थान विधिक माप विज्ञान (प्रवर्तन) नियम, 2011 के तहत बीकानेर जिले में पेट्रोल पंपों के विरुद्ध एक व्यापक औचक निरीक्षण अभियान संचालित किया गया।

इस अभियान के अंतर्गत गठित विभागीय जांच दलों ने जिला बीकानेर में कुल 4 पेट्रोल पंपों का निरीक्षण किया।

अलवर में बीकानेर की बालिका कबड्डी टीम ने जीता कांस्य पदक, लगातार पांचवीं बार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में पदक जीतकर रचा इतिहास

  निरीक्षण के दौरान उपभोक्ताओं को पेट्रोल एवं डीज़ल की कम आपूर्ति की शिकायतों पर गंभीरता से लिया गया। विभागीय कार्रवाई के तहत कुल 2500 रुपए का जुर्माना भी वसूला गया।

आगामी दिनों में सम्पूर्ण राजस्थान में पेट्रोल पंपों की नियमित जांच जारी रहेगी तथा दोषी पाए जाने वाले प्रतिष्ठानों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य उपभोक्ता अधिकारों की रक्षा करना तथा आमजन को सही माप-तौल के साथ गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुनिश्चित कराना है।

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त, बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

उपभोक्ता हितों की सुरक्षा हेतु विभाग सख्त, बीकानेर में पेट्रोल पंपों पर औचक निरीक्षण अभियान

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें