लोन ऐप बना ब्लैकमेल का जाल, प्राइवेट फोटो के नाम पर युवक से ऐंठे करीब 3 लाख रुपये

लोन ऐप बना ब्लैकमेल का जाल, प्राइवेट फोटो के नाम पर युवक से ऐंठे करीब 3 लाख रुपये

लोन ऐप बना ब्लैकमेल का जाल, प्राइवेट फोटो के नाम पर युवक से ऐंठे करीब 3 लाख रुपये

बीकानेर: मोबाइल पर लोन लेने के चक्कर में एक युवक साइबर ठगों के जाल में फंस गया। ठगों ने फर्जी लोन ऐप के जरिए उसके फोन का कंट्रोल हासिल कर लिया और उसकी निजी तस्वीरों तक पहुंच बना ली। इसके बाद तस्वीरें वायरल करने की धमकी देकर उसे ब्लैकमेल किया गया।

पीड़ित युवक लालगढ़ के रामपुरा बस्ती का रहने वाला है। उसने बताया कि 1 नवंबर को उसने लोन के लिए रुपी क्रेडिट नाम का ऐप डाउनलोड किया था। ऐप डालते ही फोन हैक हो गया और ठगों को उसकी प्राइवेट तस्वीरें मिल गईं।

ठगों ने उन तस्वीरों को उसके रिश्तेदारों और जानकारों को भेजने की धमकी दी। डर के कारण युवक ने 2 नवंबर से 7 नवंबर के बीच 9 बार में कुल 2 लाख 95 हजार 200 रुपये ठगों के खातों में भेज दिए।

देशनोक स्टेशन की कैंटीन में लगी आग, बड़ा हादसा टला

मामले की शिकायत साइबर थाने में दी गई थी, जिसके बाद 13 नवंबर की रात मुक्ताप्रसाद नगर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया। अब पुलिस मामले की जांच कर रही है और जांच एएसआई हीरासिंह को सौंपी गई है।

यह घटना एक बार फिर बताती है कि किसी भी अनजान ऐप को डाउनलोड करने से पहले सावधानी बरतना कितना जरूरी है।

लोन ऐप बना ब्लैकमेल का जाल, प्राइवेट फोटो के नाम पर युवक से ऐंठे करीब 3 लाख रुपये

लोन के लालच में फोन की परमिशन देने पर निजी जानकारी ठगों के हाथ लग सकती है और बाद में ब्लैकमेलिंग का शिकार होना पड़ सकता है।

लोन ऐप बना ब्लैकमेल का जाल, प्राइवेट फोटो के नाम पर युवक से ऐंठे करीब 3 लाख रुपये

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें