जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टीकर फ्लैग का विमोचन

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टीकर फ्लैग का विमोचन

स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में स्टीकर फ्लैग बिक्री अभियान का किया शुभारंभ

बीकानेर (श्रेयांस बैद): भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्थापना दिवस (7 नवंबर) के उपलक्ष्य में राष्ट्रीय मुख्यालय, नई दिल्ली द्वारा जारी स्टीकर फ्लैग का जिला कलेक्टर निशांत जैन ने मंगलवार को विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने जिले में स्टीकर फ्लैग बिक्री अभियान का भी शुभारंभ किया।

अभियान के तहत गाइड द्वारा जिला कलेक्टर निशांत जैन की जेब पर स्टीकर फ्लैग लगाकर इसकी शुरुआत की गई। जिला कलेक्टर ने इस अवसर पर बीकानेर जिले के स्काउट्स एवं गाइड्स संगठन को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संगठन की गतिविधियों की सराहना की।

अम्बेडकर डीबीटी वाउचर योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन 30 नवंबर तक

सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित ने बताया कि बीकानेर जिले में स्काउट्स एवं गाइड्स के माध्यम से स्टीकर फ्लैग बिक्री अभियान चलाया जाएगा। इससे प्राप्त राशि का उपयोग स्काउट-गाइड की विभिन्न गतिविधियों के संचालन के साथ-साथ विभिन्न आपदाओं के समय जरूरतमंदों की सहायता के लिए किया जाएगा।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टीकर फ्लैग का विमोचन

इस अवसर पर सीओ स्काउट जसवंत सिंह राजपुरोहित, सीओ गाइड मीनाक्षी भाटी, रोवर स्काउट मोहित कुमार एवं विशाल सिंह तथा गाइड तेजल सोनी और हरसिद्धि सोनी उपस्थित रहे।

जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टीकर फ्लैग का विमोचन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें