खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले को दिसंबर माह के लिए 61049.50 क्विंटल गेहूं आवंटित
बीकानेर (श्रेयांस बैद): खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले को दिसंबर माह के लिए गेहूं आवंटित किया गया है।
जिला रसद अधिकारी नरेश शर्मा ने बताया कि खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग द्वारा जिले को खाद्य सुरक्षा योजनान्तर्गत अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल तथा पीएचएच (अन्य) श्रेणी के राशन कार्ड धारक लाभार्थियों को निःशुल्क पात्रता अनुसार दिसंबर माह के लिए 61049.50 क्विंटल गेहूं का आवंटन किया गया है।
जिला कलेक्टर निशांत जैन ने किया भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के स्टीकर फ्लैग का विमोचन
गेहूं का वितरण अन्त्योदय, बीपीएल, स्टेट बीपीएल एवं पीएचएच (अन्य) श्रेणी के राशन कार्ड धारकों को निःशुल्क किया जावेगा।

डीएसओ ने सभी संबंधित खाद्यान्न परिवहनकर्ता को निर्देश दिये है कि पर्याप्त संख्या में ट्रकों की उपलब्धता करवाते हुए उक्त योजना से भारतीय खाद्य निगम के कार्य दिवसों में निर्धारित वैधता अवधि के दौरान शत-प्रतिशत गेहूं का उठाव सुनिश्चित करें।
खाद्य सुरक्षा योजनांतर्गत जिले को दिसंबर माह के लिए 61049.50 क्विंटल गेहूं आवंटित

