पंचायती राज आम चुनाव तृतीय चरण : जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार की मौजूदगी में हुआ तृतीय रेंडमाइजेशन
कार्मिकों को आवंटित हुए मतदान केंद्र, रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायतें
बीकानेर (श्रेयांस बैद):पंचायती राज आम चुनाव-2026 के तृतीय चरण में जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के मतदान के लिए मतदान दलों को मतदान केंद्र और ग्राम पंचायतों के पंच-सरपंच के मतदान के लिए रिटर्निंग अधिकारियों को ग्राम पंचायत आवंटन के लिए तृतीय रेंडमाइजेशन एनआईसी परिसर में रविवार को हुआ।
इस दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और आब्जर्वर नवनीत कुमार के मार्गदर्शन में हुए रेंडमाइजेशन के दौरान उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री उम्मेद सिंह रतनू और जिला सूचना विज्ञान अधिकारी श्री संकल्प शर्मा मौजूद रहे।
तृतीय चरण में लूणकरणसर, श्रीडूंगरगढ़ और रीडी पंचायत समिति क्षेत्र में आने वाले जिला परिषद, पंचायत समिति सदस्यों सहित पंच और सरपंच पदों के लिए निर्वाचन होंगे।

इसके लिए मतदान दलों की रवानगी सोमवार (2 नवम्बर) को प्रातः 7:30 बजे प्रशिक्षण के पश्चात राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज परिसर से होगी। प्रत्येक कार्मिक को समय पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। अन्यथा संबंधित के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्यवाही की जाएगी।
तृतीय चरण में 112 ग्राम पंचायतों के मतदान के लिए कुल 402 मतदान केंद्र मतदान निर्धारित किए गए हैं। मतदान दलों में पीठासीन अधिकारी एवं प्रथम, द्वितीय, तृतीय तथा चतुर्थ मतदान अधिकारी नियुक्त किए गए हैं।
सहकार मेले के दूसरे दिन भांगड़ा ने बांधा समां, सहकारी उत्पादों की खूब हुई बिक्री
द्वितीय चरण के तहत श्रीडूंगरगढ़ की 33 ग्राम पंचायतों में 123, रीडी की 31 ग्राम पंचायतों में 104, लूणकरणसर की 48 ग्राम पंचायतों में 175 केंद्रों पर मतदान होंगे।
तृतीय चरण में पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान 3 नवम्बर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा। पंच-सरपंच पद के लिए नामांकन की नामांकन प्रक्रिया 4 नवंबर को तथा निर्वाचन 5 नवंबर को प्रातः 7 से सायं 6 बजे तक होगा।

मतदान के तुरंत बाद मतगणना संबंधित ग्राम पंचायत मुख्यालय पर की जाएगी। वहीं 6 नवंबर को उप सरपंच का चुनाव होगा।
चतुर्थ चरण के लिए हुआ द्वितीय रेंडमाइजेशन
पंचायती राज आम चुनाव के चतुर्थ चरण की पंचायत समितियों में मतदान दलों के गठन के लिए द्वितीय रेंडमाइजेशन भी रविवार को किया गया। चतुर्थ चरण के तहत नोखा, पांचू एवं जसरासर की कुल 92 ग्राम पंचायतों के 426 केंद्रों में चुनाव होंगे।
पंचायती राज आम चुनाव तृतीय चरण : जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन और पर्यवेक्षक नवनीत कुमार की मौजूदगी में हुआ तृतीय रेंडमाइजेशन

