चेम्बूर में नवरात्रि के तीसरे दिन तनाव प्रबंधन एवं विघ्नोपशमन पर हुई प्रभावी चर्चा

चेम्बूर में नवरात्रि के तीसरे दिन तनाव प्रबंधन एवं विघ्नोपशमन पर हुई प्रभावी चर्चा

चेम्बूर:चेम्बूर में नवरात्रि के तीसरे दिन जपानुष्ठान के अंतर्गत तनाव प्रबंधन एवं विघ्नोपशमन के उपायों की प्रभावक चर्चा की गई। आचार्य श्री महाश्रमण जी की विदुषी सुशिष्या साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी के पावन सान्निध्य में नवान्हिक अनुष्ठान प्रातः 8.55 से 10.25 तक तथा रात्रि 8.15 बजे से अत्यंत प्रभावी ढंग से चल रहा है।

चेम्बूर में नवरात्रि के तीसरे दिन तनाव प्रबंधन एवं विघ्नोपशमन पर हुई प्रभावी चर्चा

उपस्थित संभागियों को संबोधित करते हुए विदुषी साध्वीश्री निर्वाणश्रीजी ने कहा – मंत्रों के प्रयोग की अनेक विधियां हैं। मंत्र के फल को पाने के लिए श्रद्धा से निर्धारित समय तक करना जरूरी है। विघ्न के प्रशमन के लिए कई चमत्कारी मंत्र हैं। एक मंत्र ॐ ह्रीं अनंतवीर्याय नमः का प्रतिदिन जप विघ्न शांति का अचूक उपाय है।

महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय में महाराजा गंगा सिंह जी की 146वीं जयंती पर विशेष व्याख्यान आयोजित

साध्वी डा. योगक्षेमप्रभाजी ने अपने संप्रेरक वक्तव्य में कहा – जहां जीवन है, वहां बाधाएं, विघ्न, तनाव न हो – संभव नहीं है। उन बाधाओं के निवारण हेतु सकारात्मक सोच, निरंतर प्रयोग व जप से अनुकूल परिणाम मिल सकते हैं। मंत्र-विज्ञान में ऐसे सैकड़ों प्रयोग मिलते हैं, जो आश्चर्यजनक प्रभाव दिखाते हैं।

चेम्बूर में नवरात्रि के तीसरे दिन तनाव प्रबंधन एवं विघ्नोपशमन पर हुई प्रभावी चर्चा

कार्यक्रम का शुभारंभ भक्तामर के सस्वर पाठ से हुआ। आचार्य महाश्रमण स्तुति के पश्चात् अनुष्ठान में सैकड़ों स्वर मुखर हुए। लाल परिधान में महिला वर्ग व श्वेत परिधान में श्रावकों ने प्रयोग किया।

चेम्बूर में नवरात्रि के तीसरे दिन तनाव प्रबंधन एवं विघ्नोपशमन पर हुई प्रभावी चर्चा

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें