साध्वीवृंद के सान्निध्य में भांडाशाह जैन मंदिर में वार्षिक ध्वजा उत्सव एवं संगीतमय पूजा
बीकानेर (श्रेयांस बैद):पांच शताब्दी से अधिक प्राचीन, विश्व विख्यात भांडाशाह जैन मंदिर में साध्वीश्री मुक्ताजंना श्रीजी आदिठाणा के सानिध्य में सैकड़ों श्रावक-श्राविकाओं की साक्षी में सोमवार को सकलश्री संघ के सहयोग से श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास की ओर से वार्षिक ध्वजा उत्सव, संगीतमय सतर भेदी पूजा के साथ हूआ।

मूल नायक सुमिति नाथ भगवान की चौमुखी प्रतिमा परिसर में पांच तथा पास के संभव नाथ भगवान के जिनालय में नई ध्वजाएं चढ़ाई गई। उदासर जिनालय के लिए भी एक ध्वजा का पूजन विधिकारक ने करवाया।

श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के अध्यक्ष हरीश नाहटा ने बताया कि मूल नायक जैन धर्म के पांचवें तीर्थंकर भगवान सुमति नाथ की मंदिर में सुबह नौ बजे संगीतमय सतरह भेदी पूजा व उसके बाद शुद्धि व पूजन के बाद नई ध्वजा चढाई गई।

पूजा के दौरान श्री विचक्षण महिला मंडल, वरिष्ठ गायक सुनील पारख व अरिहंत नाहटा ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए।
राजकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय में साइबर हाइजीन जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
उन्होंने बताया कि 6 ध्वजाओं के लाभार्थी स्वर्गीय विजय चंद डागा, श्रीमती तीजा देवी, अशोक, पुखराज डागा परिवार, स्वर्गीय अभय कुमार,श्रीमती साधना देवी, आदित्य डागा परिवार मुंबई-बीकानेर, बीकानेर के प्रथम विधायक स्वर्गीय मोतीचंद खजांची, नरेन्द्र व राजीव खजांची परिवार, श्रीमती शशि देवी, अंजू लूणिया (संघवी) परिवार, श्री पूनमचंद सुरेश कुमार गोलछा परिवार, श्रीमती पुष्पा देवी, अनुराग, विपुल कोचर परिवार थे।

संघवी राजेन्द्र लूणिया की ओर प्रभावना प्रदान की गई। कार्यक्रम में जैन पाठशाला सभा के अध्यक्ष विजय कोचर, श्री चिंतामणि जैन मंदिर प्रन्यास के पूर्व अध्यक्ष निर्मल धारीवाल, मुबई, कोलकाता, उदयरामसर, उदासर, गंगाशहर व भीनासर के श्रावक-श्राविकाओं ने मंदिर में दर्शन वंदन किया।

साध्वीवृंद के सान्निध्य में भांडाशाह जैन मंदिर में वार्षिक ध्वजा उत्सव एवं संगीतमय पूजा

