जयपुर में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का आयोजन

जयपुर में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का आयोजन

जयपुर में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का आयोजन

 जयपुर : पूज्य आचार्य श्री प्रणाम सागर जी महाराज जी की प्रेरणा से विश्व शांति विश्व कल्याण एवं संपूर्ण मानव के कल्याण व मंगल हेतु अंतर्राष्ट्रीय भक्तामर दिवस के अंतर्गत 9 अक्टूबर को प्रातः 9:00 बजे 9 मिनट 9 सेकंड पर भक्तामर स्त्रोत का जयपुर महानगर के गायत्री नगर दिगंबर जैन मंदिर में प्रबंध कार्यकारिणी कमेटी एवं समाज द्वारा विधिवत आगाज किया गया जिसका प्रस्तुतीकरण व निर्देशन डॉ राजकुमारी सोगानी द्वारा किया गया।

जयपुर में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का आयोजन

अखिल भारतवर्षीय दिगंबर जैन युवा परिषद् की राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत कराया की उक्त भक्तामर पाठ में सर्वप्रथम मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष अरुण शाह एवं विभिन्न गणमान्य महानुभावों ने दीप प्रज्ज्वलन कर विधिवत रूप से भक्तामर पाठ का शुभारंभ कराया। उक्त भक्तामर पाठ पूज्य आचार्य श्री की प्रेरणा से संपूर्ण भारतवर्ष में आयोजित किया गया है।

रुबरू थिएटर दिल्ली की प्रस्तुति नाटक ढलती साँझ की नई सुबह का एलटीजी ऑडिटोरियम में सफल मंचन 

 उक्त अवसर पर संपूर्ण जैन समाज के श्रावक श्राविकाओं के साथ अध्यक्ष अरुण शाह, पूर्व अध्यक्ष कैलाश छाबड़ा, उदयभान जैन, बसंत बाकलीवाल, राकेश पटौदी आदि अनेकों महानुभाव उपस्थित थे।

भक्तामर पाठ के दौरान डॉ राजकुमारी जैन सोगानी ने काव्य संख्या 1, 6,17 26 45 व 48 पर मंत्रों सहित पंच परमेष्ठी णमोकार महामंत्र की हीलिंग प्रदान की गई।

जयपुर में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का आयोजन

अंत में मंदिर प्रबन्ध समिति के अध्यक्ष अरूण शाह ने सभी का आभार व्यक्त किया। आयोजकों द्वारा प्रभावना के फल स्वरुप श्रीफल भेंट किए गए।

जयपुर में विश्व शांति एवं जनकल्याण के लिए भक्तामर पाठ का आयोजन

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें