रायपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर के सैकड़ों पत्रकार जुटे

रायपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर के सैकड़ों पत्रकार जुटे

रायपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर के सैकड़ों पत्रकार जुटे

मुनि संघ के सान्निध्य में जनगणना-2027, जैन तीर्थों एवं धर्मायतनों के संरक्षण और समाजहित पत्रकारिता पर हुआ मंथन

रायपुर: पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सत्य, संवेदना और सही दिशा देना है। खबर ऐसी हो, जिससे समाज का कल्याण हो, भ्रम नहीं।

इसी संदेश के साथ रायपुर में प्रथम राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन अग्रसेन धाम रायपुर में 30 सितम्बर को प्रातः 9 बजे से परम पूज्य मुनि श्री आगम सागरजी महाराज, मुनि श्री पुनीत सागरजी महाराज, ऐलक श्री धैर्य सागरजी एवं ऐलक श्री स्वागत सागरजी के सान्निध्य में हुए सम्मेलन में राजस्थान, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, दिल्ली और छत्तीसगढ़ सहित देशभर से सैकड़ों पत्रकार शामिल हुए।

जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने अवगत करवाया कि छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में जैन पत्रकार महासंघ के सहयोग से आयोजित सम्मेलन का शुभारंभ भक्तामर पाठ से हुआ। ब्रह्मचारी सुनील जैन रायपुर ने बदलती जीवनशैली और अपरिग्रहवाद पर विचार रखे।

रायपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर के सैकड़ों पत्रकार जुटे

सत्य, निर्भयता और समाजहित बने पत्रकारिता की पहचान

मुनि श्री आगम सागरजी महाराज आचार्य श्री विद्यासागर जी महाराज के परम शिष्य मुनि श्री आगम सागरजी महाराज ने कहा कि सत्य कहने और लिखने के लिए निर्भयता आवश्यक है।

यदि सत्य कहना संभव न हो तो मौन बेहतर है, लेकिन भ्रम फैलाना उचित नहीं। मुनि श्री पुनीत सागरजी महाराज ने अहिंसा, जीवदया और ‘जियो और जीने दो’ की भावना को पत्रकारिता का आधार बनाने की प्रेरणा दी। आचार्य श्री के मार्गदर्शन की चर्चा भी उन्होंने करते हुए उन्हें इस युग का श्रेष्ठ साधक बताया।

पत्रकारिता का मूल धर्म सत्य का दर्शन कराना

डॉ. बलदेव राज गुप्ता

भारतीय प्रेस परिषद के पूर्व सदस्य एवं बी एच यू प्रोफेसर डॉ. बलदेव राज गुप्ता ने पत्रकारिता के इतिहास और जैन समाज के योगदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने एडमंड बर्क के संदर्भ से पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए कहा कि इसका मूल कार्य समाज को सत्य से परिचित कराना है।

उन्होंने टाइम्स ऑफ इंडिया, नवभारत टाइम्स, धर्मयुग, कृषि पत्रकारिता, भारतीय ज्ञानपीठ, चमेली देवी जैन और जैन टीवी सहित पत्रकारिता में जैन समाज के योगदान के अनेक उदाहरण दिए।

अहिंसा, करुणा और संयम को जन-जन तक पहुंचाएं

नमित जैन

न्यूज 24 एवं लल्लूराम डॉट कॉम के डायरेक्टर नमित जैन ने कहा कि पत्रकारिता के माध्यम से अहिंसा, करुणा और संयम के संदेश को समाज तक पहुंचाना चाहिए। तीर्थों की पहचान और विशेषताओं को सामने लाने में पत्रकारों की बड़ी भूमिका है। उन्होंने सोशल मीडिया की सक्रिय उपस्थिति, खबर की शुद्धता, प्रभावी शीर्षक और धर्म-संस्कृति से जुड़े विषयों में संवेदनशीलता पर जोर दिया।

समाज के योगदान को सामने लाना भी पत्रकारिता का दायित्व

लोकेश कावड़िया

निःशक्तजन कल्याण आयोग के अध्यक्ष एवं राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त लोकेश कावड़िया ने सामाजिक सहभागिता और पत्रकारिता की भूमिका पर विचार रखे। उन्होंने अपने 22 विश्व रिकॉर्ड तथा प्रतिदिन पौधरोपण के संकल्प का उल्लेख करते हुए पर्यावरण संरक्षण की बात कही।

उन्होंने पत्रकारिता क्षेत्र में जैन समाज के योगदान को रेखांकित करते हुए पत्रकारों को निरंतर सहयोग की आवश्यकता बताई।

दमोह के संतोष भारती ने खबरों में तथ्य और प्रामाणिकता बनाए रखने तथा मंदिर के भीतर पंथीय परंपराओं और बाहर व्यापक जैन एकता की भावना रखने की बात कही। आशीष तूफानी ने जैन पत्रकारों की आर्थिक स्थिति पर भी चिंतन की आवश्यकता बताई।

पत्रकार होना अलग, जैन पत्रकार होना अलग

राजेन्द्र जैन महावीर

जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, ओजस्वी वक्ता राजेन्द्र जैन महावीर, सनावद ने पूज्य क्षुल्लक गणेशप्रसादजी वर्णी की जन्मजयंती का स्मरण करते हुए उनके जैन संस्कृति और शिक्षा के योगदान को रेखांकित किया।

उन्होंने पत्रकारिता की बुनियादी सिद्धांत बताते हुए कहा कि जैन पत्रकार की जिम्मेदारी सामान्य पत्रकार से अधिक व्यापक है। खबर सनसनी नहीं, समाज को जोड़ने वाली हो और ऐसी हो जिसे प्रकाशित करने के बाद वापस लेने की आवश्यकता न पड़े।

उन्होंने जनगणना-2027 में प्रत्येक परिवार से धार्मिक पहचान ‘जैन’ दर्ज कराने का आह्वान किया। आगरा से आई विभा जैन एवं रुचिका जैन ने पी पी टी के माध्यम से इस विषय पर विचार रखते हुए जैन जनगणना में सक्रिय होने हेतु आह्वान किया।

एक्सप्रेस न्यूज के सनत जैन जबलपुर ने कहा कि संस्कारवान लोगों की सक्रिय भागीदारी से समाज और पत्रकारिता दोनों अधिक सशक्त होते हैं।

पूर्व विधायक व जैन पत्रकार महासंघ के संरक्षक सुनील जैन सागर ने अपने उदवोधन में कहा कि पत्रकारिता के स्वतन्त्रता व निर्भीकता बनाये रखना जरुरी है, उन्होने पत्रकारों को बिना भय व निडर होकर जन हित के बिषयों को आगे लाने व पत्रकारिता की विश्वसनीयता बनाये रखने पर जोर दिया।

निधि जैन दैनिक आचरण ने जैन समाज की घटती जनसंख्या पर चिंता प्रकट की।

सम्मेलन में जैन तीर्थों एवं धर्मायतनों के संरक्षण-संवर्धन में पत्रकारिता की भूमिका पर विशेष चर्चा हुई। वक्ताओं ने तीर्थों की ऐतिहासिकता, विरासत और धार्मिक महत्व को सामने लाने तथा संरक्षण के लिए जनजागरण की आवश्यकता बताई.।बुंदेलखंड के संयोजक भरत सेठ घुवारा का सराहनीय सहयोग प्राप्त हुआ।

वार्ड पंच पवन सैनी का सम्मान, वार्डवासियों ने शुरू की नई पहल

सम्मेलन में जैन पत्रकार महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश जैन तिजारिया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेन्द्र जैन महावीर, राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन बडजात्या , राष्ट्रीय प्रचार मंत्री महेंद्र बैराठी, सुनील जैन पूर्व विधायक सागर, निधि जैन दैनक आचरण सागर, शरद जैन, महालक्ष्मी चैनल दिल्ली, सुरेन्द्र कुमार जैनबडजात्या, सुरेन्द्र प्रकाश जैन, मनोज सोगानी,

श्रेयांश जैन, तपेश जैन, डॉ. मंजुला जैन, प्रकाश मोदी, प्रदीप कुमार जैन, , प्रियेश जैन रायपुर, डा. कल्पना जैन नोएडा , राजेन्द्र जैन सागर, मनीष जैन उदयपुर, राजेश जैन, संजय जैन छाजेड धमतंरी, सोरव विद्यार्थी, आशीष जैन दमोह, सहित देशभर से पत्रकार एवं समाजजन उपस्थित रहे।

आयोजन में प्रकाश मोदी एवं प्रदीप कुमार जैन की विशेष भूमिका रही। मंच संचालन प्रदीप जैन विश्व परिवार रायपुर, प्रकाश मोदी पारस चैनल एवं अनामिका बाकलीवाल इंदौर ने किया। अंत में अतिथियों एवं पत्रकारों का सम्मान कर आभार व्यक्त किया गया।

प्रकाश मोदी, प्रदीप जैन को महासंघ ने किया सम्मानित

सुंदर सुसज्जित,समन्वयकारी व्यवस्थाओं और आयोजन को श्रेष्ठ और उपयोगी बनाने हेतु प्रकाश मोदी,प्रदीप जैन को महासंघ ने सम्मानित किया।

रायपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर के सैकड़ों पत्रकार जुटे

राष्ट्रीय अध्यक्ष रमेश तिजारिया ने कहा कि रायपुर का सम्मेलन सार्थक रहा,पत्रकारों को बहुत सीखने को मिला। राष्ट्रीय महामंत्री उदयभान जैन ने कहा कि व्यक्तिगत संपर्क से बड़ी संख्या में पत्रकारों को एकत्रित कर समयबद्ध आयोजन से समाज को दिशा मिलेगी, राजेन्द्र जैन महावीर ने कहा कि प्रदीप और प्रकाश की जोड़ी ने जो आलोक फैलाया है और मुनि श्री आगम सागर जी ने जो मार्गदर्शन दिया है वह समय के लिए आवश्यक था।

सुखद यादों के साथ सम्मेलन की सुंदर यादों से समापन हुआ।

रायपुर में राष्ट्रीय जैन पत्रकार सम्मेलन, देशभर के सैकड़ों पत्रकार जुटे

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें