दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से मनाया गया डालचंद कोठारी का 82वां जन्मदिवस

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से मनाया गया डालचंद कोठारी का 82वां जन्मदिवस

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से मनाया गया डालचंद कोठारी का 82वां जन्मदिवस

मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद् के निर्देशानुसार त्रिआयामी लक्ष्य सेवा, संस्कार एवं संगठन की दिशा में तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई निरंतर सक्रियता के साथ संस्कारों के नवसृजन की ओर अग्रसर है।

इसी क्रम में तेयुप दक्षिण मुंबई के संस्कारक श्री अशोक बरलोटा द्वारा रिछेड़ निवासी, दादर प्रवासी, ग्यारह प्रतिमाधारी श्रावक एवं उपासक श्री डालचंद कोठारी के 82वें जन्मदिवस के अवसर पर उनके निवास स्थान पर जैन संस्कार विधि के अनुसार जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में संपूर्ण परिवारजन उपस्थित रहे।

बीकानेर से शुरू होगा रविंद्र सिंह भाटी की EWS सरलीकरण यात्रा का दूसरा चरण

कार्यक्रम का शुभारंभ नमस्कार महामंत्र के मंगल स्मरण से हुआ। संस्कारक अशोक बरलोटा ने जैन संस्कार विधि के अंतर्गत विधि-विधान एवं मंगल मंत्रोच्चार के साथ जन्मदिवस का कार्यक्रम संपन्न करवाया।

इस अवसर पर परिवारजनों ने श्री कोठारी के स्वस्थ, सुखमय एवं मंगलमय जीवन की शुभकामनाएं प्रेषित कीं तथा त्याग एवं प्रत्याख्यान के माध्यम से मंगलभावनाएं व्यक्त कीं।

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से मनाया गया डालचंद कोठारी का 82वां जन्मदिवस

कार्यक्रम का समापन मंगलपाठ के साथ हुआ। परिवारजनों ने जैन संस्कार विधि के माध्यम से जन्मोत्सव मनाकर भारतीय एवं जैन संस्कारों के प्रति अपनी आस्था एवं जागरूकता का परिचय दिया। यह जानकारी नितेश धाकड़ एवं दर्शन डागलिया ने दी।

दक्षिण मुंबई में जैन संस्कार विधि से मनाया गया डालचंद कोठारी का 82वां जन्मदिवस

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें