मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में हुआ पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

रवींद्र रंगमंच पर जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित

बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने पंचायतीराज जनप्रतिनिधियों को सौंपे मुख्यमंत्री के शुभकामना संदेश, ग्रामीण विकास में प्रभावी भूमिका निभाने का किया आह्वान

बीकानेर (श्रेयांस बैद):सेवा संकल्प अभियान ‘जन सेवा ही प्रभु सेवा’ के तहत शुक्रवार को पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम का राज्य स्तरीय आयोजन जयपुर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में हुआ।

राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण तथा जिला स्तरीय कार्यक्रम रवींद्र रंगमंच पर आयोजित किया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पंचायती राज संस्थाओं के जनप्रतिनिधियों से संवाद किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में हुआ पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

जिला स्तरीय कार्यक्रम में बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास, संभागीय आयुक्त विश्राम मीना, जिला कलेक्टर निशान्त जैन, जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, शहर भाजपा जिला अध्यक्ष सुमन छाजेड़, चम्पा लाल गेदर, अतिरिक्त जिला कलेक्टर (नगर) रीना छींपा,

उपखंड अधिकारी महिमा कसाना, प्रशिक्षु आईएएस स्वाति शर्मा, जिला परिषद के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी ऋतुराज महला, सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येंद्र सिंह राठौड़, अनुजा निगम के परियोजना प्रबंधक एल.डी. पवार सहित विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच प्रशासक उपस्थित रहे।

इस अवसर पर बीकानेर पश्चिम विधायक जेठानंद व्यास ने जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों को मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा की ओर से प्रेषित बधाई संदेश प्रदान कर उनका सम्मान किया।

गांवों की सरकार का काउंटडाउन शुरू: कल 3 बजे बजेगा पंचायती राज चुनाव का बिगुल

उन्होंने पंचायती राज संस्थाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने तथा जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

व्यास ने कहा कि ग्राम पंचायतें ग्रामीण विकास की महत्वपूर्ण इकाई हैं। जनप्रतिनिधि स्थानीय आवश्यकताओं और आमजन की अपेक्षाओं को ध्यान में रखते हुए विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाएं। उन्होंने पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में हुआ पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

कार्यक्रम का मंच संचालन आईईसी कोऑर्डिनेटर गोपाल जोशी ने किया।

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के मुख्य आतिथ्य में जयपुर में हुआ पंचायती राज जनप्रतिनिधि सम्मेलन एवं संवाद कार्यक्रम

Share This Article
1 Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें