70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में मोमासर की छात्राओं का शानदार प्रदर्शन
मोमासर:70वीं जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में ई.दे.प.रा.बा.उ.मा.वि. मोमासर की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं मोमासर गांव का नाम रोशन किया। छात्राओं ने गत वर्ष की उपलब्धि को दोहराते हुए इस वर्ष भी 17 एवं 19 वर्षीय वर्ग की चैम्पियनशिप अपने नाम कर शानदार सफलता हासिल की।

प्रतियोगिता के 17 वर्षीय वर्ग में आरती/दलीपसिंह तथा नंदिनी प्रजापत/धन्नाराम ने स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य स्तर के लिए अपना चयन सुनिश्चित किया। वहीं 19 वर्षीय वर्ग में सावित्री/चेतनराम तथा आइना/ओमप्रकाश का भी राज्य स्तर के लिए चयन हुआ।
इंदिरा गांधी नहर परियोजना से पश्चिमी राजस्थान में जल सुरक्षा को मिल रही मजबूती
इसके अलावा आरती एवं नंदिनी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो स्वर्ण एवं एक रजत पदक अपने नाम किया। वहीं सावित्री एवं आइना ने एक-एक स्वर्ण तथा दो-दो रजत पदक हासिल किए। बबीता/कमल कुमार ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो कांस्य पदक प्राप्त किए।

छात्राओं की इस शानदार उपलब्धि पर विद्यालय परिवार, अभिभावकों एवं ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए उन्हें राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
बाबू लाल गर्ग ने बताया कि मोमासर की बेटियों ने लगातार दूसरी बार जिला स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर यह साबित किया है कि ग्रामीण क्षेत्र की प्रतिभाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं है।
उचित मार्गदर्शन, मेहनत और अवसर मिलने पर ये बेटियां जिला ही नहीं, बल्कि राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर भी मोमासर का नाम रोशन करने की क्षमता रखती हैं। उन्होंने सभी विजेता छात्राओं, उनके प्रशिक्षकों, अभिभावकों एवं विद्यालय परिवार को इस उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


