MBDD रक्तदान कर्तव्यम् अभियान में तेयुप दक्षिण मुंबई की सार्थक पहल, 7 शिविरों में 215 यूनिट रक्त संग्रह

MBDD रक्तदान कर्तव्यम् अभियान में तेयुप दक्षिण मुंबई की सार्थक पहल, 7 शिविरों में 215 यूनिट रक्त संग्रह

MBDD रक्तदान कर्तव्यम् अभियान में तेयुप दक्षिण मुंबई की सार्थक पहल, 7 शिविरों में 215 यूनिट रक्त संग्रह

मुंबई: अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशन में आयोजित MBDD – रक्तदान कर्तव्यम् अभियान 2026 के अंतर्गत तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा इस वर्ष कुल 7 रक्तदान शिविरों का सफल आयोजन किया गया, जिसमें कुल 215 यूनिट रक्त एकत्रित हुआ।

अभियान के अंतर्गत 17 सितंबर को श्री मुम्बादेवी दागिना बाजार एसोसिएशन हॉल, दागिना बाजार, 7th खेतवाड़ी सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल, छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस (CSMT) एवं चर्चगेट रेलवे स्टेशन पर रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में विभिन्न सामाजिक एवं व्यावसायिक संस्थाओं ने सहयोग प्रदान किया।

इनमें श्री आनंद शांतिलालजी कोठारी, M.K. Hallmark Centre, M.D. Hallmarking Centre एवं श्री मुम्बादेवी दागिना बाजार एसोसिएशन, श्रीमती इंद्राजी, सुरेशजी, प्रशमजी, अंकुरजी, वर्णिकाजी बापना, अंकितजी,

रितेशजी, रियानजी बैद एवं परिवार तथा Asia Metals & Ferro Alloys, श्री भंवरलालजी, स्नेहलताजी, राहुलजी एवं नेहाजी सिंघी तथा Shubhlene – Suitings & Shirtings एवं Trans-Venture का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

20 सितंबर को कफ परेड, कोलाबा स्थित Sai Seva Shiv Seva Sarvajanik Ganeshotsav Mandal तथा मुंबई सेंट्रल, नवजीवन सोसायटी के सामने दो रक्तदान शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में Manveer Enterprises LLP – श्री राजमलजी जैन एवं श्री नीलेश पटेल तथा अन्य सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कफ परेड स्थित शिविर में नगरसेवक श्री मकरंद नार्वेकर जी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे तथा उन्होंने रक्तदान अभियान के प्रति अपना समर्थन एवं सहयोग व्यक्त किया। विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने भी शिविरों में पहुंचकर रक्तदाताओं एवं तेयुप दक्षिण मुंबई की टीम का उत्साहवर्धन किया।

अभियान के अंतिम चरण में 23 सितंबर को HSNC University, Mumbai के सहयोग से विश्वविद्यालय परिसर में रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों एवं विशेष रूप से NSS Unit ने सक्रिय सहभागिता निभाई तथा रक्तदान के प्रति युवाओं में जागरूकता का संदेश दिया।

पंचायत आम चुनाव: प्रधान, जिला परिषद तथा पंचायत समिति सदस्यों के आरक्षण के लिए लॉटरी बुधवार को

पूरे अभियान के दौरान अनेक गणमान्य अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने शिविरों का दौरा कर अभियान को प्रोत्साहन दिया। इनमें नगरसेवक श्री आकाश पुरोहित जी, श्री विकासजी अच्छा — प्रदेश महामंत्री, भाजपा जैन प्रकोष्ठ, श्रीमती दर्शनाजी जैन — भाजपा जैन प्रकोष्ठ सहित विभिन्न सामाजिक, राजनीतिक एवं धार्मिक क्षेत्रों से जुड़े अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।

अतिथियों ने रक्तदाताओं के सेवाभाव की सराहना करते हुए तेयुप दक्षिण मुंबई द्वारा चलाए जा रहे इस मानवीय अभियान की प्रशंसा की।

पूरे अभियान में युवाओं, विद्यार्थियों, व्यापारिक संगठनों, गणेशोत्सव मंडलों एवं समाज के अनेक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई। विभिन्न रक्त बैंकों एवं चिकित्सा टीमों ने भी शिविरों के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।

तेयुप दक्षिण मुंबई की टीम ने सभी 215 रक्तदाताओं, प्रायोजकों, सहयोगी संस्थाओं, अस्पतालों एवं ब्लड बैंकों, NSS स्वयंसेवकों, गणमान्य अतिथियों तथा सभी कार्यकर्ताओं के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।

टीम ने कहा कि रक्तदान केवल एक सामाजिक सेवा नहीं, बल्कि जरूरतमंद व्यक्ति के जीवन को बचाने का मानवीय संकल्प है। सामूहिक सहभागिता और सेवाभाव के साथ MBDD – रक्तदान कर्तव्यम् अभियान 2026 के अंतर्गत तेयुप दक्षिण मुंबई का इस वर्ष का अभियान सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

MBDD रक्तदान कर्तव्यम् अभियान में तेयुप दक्षिण मुंबई की सार्थक पहल, 7 शिविरों में 215 यूनिट रक्त संग्रह

असंख्य सेवाभावी सहयोग — MBDD रक्तदान कर्तव्यम् अभियान 2026 के अंतर्गत तेयुप दक्षिण मुंबई की सार्थक पहल।

MBDD रक्तदान कर्तव्यम् अभियान में तेयुप दक्षिण मुंबई की सार्थक पहल, 7 शिविरों में 215 यूनिट रक्त संग्रह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें