प्रकृति संरक्षण का संकल्प, 1000 से अधिक पौधों का रोपण

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, 1000 से अधिक पौधों का रोपण

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, 1000 से अधिक पौधों का रोपण

बीछवाल स्थित मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में 77वां जिला स्तरीय वन महोत्सव आयोजित

बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला प्रशासन एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को बिछवाल स्थित मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में 77वें जिला स्तरीय वन महोत्सव व एक पेड़ माँ यशोदा के नाम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान पर्यावरण एवं वन संरक्षण का संदेश देते हुए 1000 से अधिक पौधों का रोपण किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि आईजी ओम प्रकाश थे। आईजीएनपी आयुक्त नवनीत कुमार एवं जिला कलेक्टर निशांत जैन भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता वन विभाग के अंतर्गत बीकानेर जिले के प्रभारी एवं मुख्य वन संरक्षक (सीसीएफ), जयपुर आर.के. खैरवा ने की।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

वन्यजीवों के लिए तैयार हो रहा हरित वातावरण

मुख्य वन संरक्षक जयपुर आर.के. खैरवा ने स्वागत भाषण में वन महोत्सव के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि मरुधरा बायोलॉजिकल पार्क में किए जा रहे पौधरोपण से आने वाले दिनों में यहां हरित वातावरण विकसित होगा और वन्यजीवों की दहाड़ सुनाई देगी।

उन्होंने कहा कि यहां लगाए जा रहे पौधे भविष्य में वन्य प्राणियों के लिए प्राकृतिक आवास एवं पर्यावरण उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट:आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा

वन महोत्सव में जनभागीदारी का आह्वान

मुख्य अतिथि आईजी ओम प्रकाश ने अपने उद्बोधन में वन महोत्सव के ऐतिहासिक महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल वन विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता आवश्यक है। उन्होंने अधिकाधिक लोगों से पौधरोपण एवं उनके संरक्षण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।

बच्चों ने नाटक और लोक नृत्य से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

कार्यक्रम में राजकीय विद्यालय, आईजीएनपी के विद्यार्थियों द्वारा नाटक एवं लोक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों के माध्यम से पौधरोपण के महत्व, पर्यावरण संरक्षण तथा प्रकृति के प्रति जिम्मेदारी का प्रभावी संदेश दिया।छात्रा सीमा कुमारी ने पेड़ों को बचाने के लिए अमृता देवी और 363 लोगों के शहीद होने की घटना की प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

अधिकारी, वनकर्मी एवं गणमान्यजन रहे उपस्थित

कार्यक्रम में बीडीए कमिश्नर श्रीमती स्नेहल धाईगुड़े नाना, नगर निगम कमिश्नर सिद्धार्थ पलानीचामी, आईएएस स्वाति शर्मा, आईएएस मनु गर्ग सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

वन विभाग की ओर से डीएफओ जी. वेंकटेश, डीएफओ वाइल्ड लाइफ तरुण मेहरा, डीएफओ आईजीएनपी मदन सिंह चारण, डीएफओ विधि रमेश मुंड, एसीएफ सत्यपाल सिंह, गरिमा बिश्नोई, पूजा पंचारिया एवं कमल चंद सहित वन विभाग के रेंजर, वनपाल, सहायक वनपाल, वनरक्षक एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहे।

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, 1000 से अधिक पौधों का रोपण

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्यजन एवं पर्यावरणप्रेमी भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम का मंच संचालन किशोर सर ने किया। अंत में डीएफओ जी. वेंकटेश ने सभी अतिथियों, अधिकारियों, वन विभाग के कार्मिकों एवं उपस्थित जनसमुदाय का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

प्रकृति संरक्षण का संकल्प, 1000 से अधिक पौधों का रोपण

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें