राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट:आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा

जयपुर:राजस्थान में पिछले एक सप्ताह से चल रहा मानसून का ब्रेक बुधवार को खत्म हुआ। भरतपुर के रूपवास में इलाके में 1 इंच से ज्यादा बरसात हुई।

जयपुर, धौलपुर, करौली के कई हिस्सों में बारिश हुई। मौसम विभाग ने राज्य में गुरुवार को भी जयपुर, भरतपुर संभाग के एरिया में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।

वहीं, 4 सितंबर से बारिश की गतिविधियां तेज होने और जयपुर, भरतपुर के साथ कोटा, अजमेर संभाग के एरिया में बरसात होने का अलर्ट जारी किया है।

साइबर अपराध से बचाव के लिए विद्यार्थियों को किया जागरूक, नशामुक्ति व यातायात नियमों की भी दी जानकारी

24 घंटे में कहां-कहां हुई बारिश: 

सबसे ज्यादा बरसात भरतपुर के रूपवास में 27MM बारिश दर्ज हुई। धौलपुर के बाड़ी में 12, करौली के बालघाट पर 18MM बरसात हुई। इनके अलावा नादौती, सैंपउ, बसेड़ी, राजाखेड़ा समेत कई इलाकों में हल्की बारिश (10MM से कम) हुई।

भारी बारिश की भी आशंका:

मौसम विशेषज्ञों ने बताया– बंगाल की खाड़ी में बना वेलमार्क लो-प्रेशर सिस्टम 24 घंटे के दौरान दक्षिणी उत्तर प्रदेश और उत्तरी मध्य प्रदेश के हिस्सों तक पहुंचने की संभावना है।

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट:आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा

इसके असर से राजस्थान में 4 सितंबर से बारिश का दौर तेज होगा। भरतपुर, कोटा संभाग में 5 से 7 सितंबर के बीच तेज और एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की भी आशंका है।

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट:आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें