ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में शुल्क, बिलिंग और डिजिटल सुरक्षा की दी जानकारी

झुंझुनूं :  जीवनधारा संस्थान एवं भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI), क्षेत्रीय कार्यालय जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में प्रिंस इंटरनेशनल स्कूल झुंझुनूं में “दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं में शुल्क एवं बिलिंग” विषय पर उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों एवं आमजन को दूरसंचार एवं प्रसारण सेवाओं से संबंधित उपभोक्ता अधिकारों, शुल्क में पारदर्शिता, बिलिंग प्रक्रिया, डिजिटल सुरक्षा तथा शिकायत निवारण के प्रति जागरूक करना रहा।

 

ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरेंद्र पूनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के प्रति सजग रहने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अपने अधिकारों के प्रति जागरूक उपभोक्ता ही किसी भी प्रकार की अनियमितता या धोखाधड़ी से स्वयं को सुरक्षित रख सकता है।

ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता एवं कंज्यूमर कंफेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रदेश सचिव श्रेयांस बैद ने विद्यार्थियों को उपभोक्ता अधिकारों एवं संबंधित कानूनी प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि किसी भी दूरसंचार या प्रसारण सेवा का उपयोग करने से पूर्व उसके शुल्क, नियम एवं शर्तों को अच्छी तरह समझना आवश्यक है।

उन्होंने डिजिटल सेवाओं के बढ़ते उपयोग के बीच साइबर सुरक्षा एवं व्यक्तिगत जानकारी की सुरक्षा के प्रति भी सजग रहने का आह्वान किया।

उन्होंने विद्यार्थियों को दूरसंचार सेवाओं में टैरिफ एवं बिलिंग की प्रक्रिया, शुल्क में पारदर्शिता, उपभोक्ता अधिकार, डिजिटल सुरक्षा तथा शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

इस अवसर पर बीएसएनएल के वरिष्ठ अधिकारी अभिषेक ने दूरसंचार सेवाओं के विभिन्न आयामों एवं तकनीकी पहलुओं की जानकारी विद्यार्थियों के साथ साझा की तथा सेवाओं का सुरक्षित एवं विवेकपूर्ण उपयोग करने के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

चेंबूर में जैन संस्कार विधि से 8 की तपस्या का तप संपूर्ति अनुष्ठान एवं पारणा समारोह सम्पन्न

कार्यक्रम में जीवनधारा संस्थान की अध्यक्ष जानवी जोशी, संस्थापक महावीर उपाध्याय, कार्यक्रम समन्वयक काम्या जोशी एवं मीडिया प्रमुख तनु उपाध्याय सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

कार्यक्रम के समापन पर स्कूल निदेशक निर्मल कालेर ने अतिथियों, वक्ताओं एवं आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

ट्राई एवं जीवनधारा के संयुक्त तत्वावधान में उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें