बीकानेर में 2 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा निस्तारण
बीकानेर (श्रेयांस बैद):डाकघर अधीक्षक कार्यालय में 2 सितंबर (बुधवार) को सुबह 11 से 12 बजे तक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।
डाकघर अधीक्षक ने बताया कि डाक अदालत में काउंटर सेवाएं, मनीऑर्डर, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, स्पीड-पोस्ट, पार्सल, बीमाकृत वस्तुएं, विदेशी डाक वस्तुएं जैसी अन्य डाकघर से संबंधित समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा।
बीकानेर में दो सड़क हादसे: कार सवार युवक की मौत, बाइक सवार सरकारी शिक्षक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
उन्होंने बताया कि डाक अदालत के लिए आवेदन पत्र एवं लिफाफे पर ‘डाक अदालत’ लिखकर कार्यालय में भेजा जाए। साथ ही उपभोक्ता वीडियो कांफ्रेंस लिंक (http://meet.google.com/nko-hcpp-biy) के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं।
शिकायतकर्ता डाक अदालत में व्यक्तिगत रूप से भी उपस्थित हो सकते हैं।

बीकानेर में 2 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा निस्तारण

