दिल्ली में 1 से 7 नवंबर तक आयोजित होगा गोवंश दीपावली मेला लगा पाएंगे उत्पादों की स्टाल -2026
नई दिल्ली (श्रेयांस बैद): राष्ट्रीय गोधन महासंघ द्वारा “गोवंश दीपावली मेला-2026” का आयोजन 1 नवंबर से 7 नवंबर 2026 तक दिल्ली हाट, जनकपुरी, लाल साईं मार्ग, नई दिल्ली में किया जाएगा।
मोनिका अरोड़ा, प्रभारी—गोवंश दीपावली मेला-2026 ने बताया कि मेले का उद्देश्य भारतीय गोवंश आधारित अर्थव्यवस्था, जैविक कृषि, पर्यावरण संरक्षण तथा रोजगार के अवसरों को बढ़ावा देना है।
👉 यहां क्लिक करें
मेले की मुख्य थीम “आत्मनिर्भर भारत—BioE3 Policy” रखी गई है, जिसमें पर्यावरण (Environment), अर्थव्यवस्था (Economy) और रोजगार (Employment) पर विशेष जोर दिया जाएगा।
मोनिका अरोड़ा, प्रभारी—गोवंश दीपावली मेला-2026 के अनुसार, कार्यक्रम के माध्यम से भारतीय गोवंश आधारित अर्थ एवं कृषि व्यवस्था को मजबूत करने तथा गोशालाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संदेश दिया जाएगा।
मेले में गोवंश के गोबर के उपयोग, जैविक कृषि, गोवंश आधारित उद्योगों और पर्यावरण संरक्षण से जुड़े नवीन उपायों को प्रदर्शित किया जाएगा।
मोनिका अरोड़ा, प्रभारी—गोवंश दीपावली मेला-2026 ने बताया कि गोबर के सदुपयोग से रोजगार के नए अवसर सृजित किए जा सकते हैं तथा पर्यावरण संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया जा सकता है।
बीकानेर में 2 सितंबर को डाक अदालत का आयोजन, डाक सेवाओं से जुड़ी शिकायतों का होगा निस्तारण
राष्ट्रीय गोधन महासंघ द्वारा जारी जानकारी के अनुसार, वर्ष 2006 में देश में लगभग 9,500 गोशालाएं थीं, जो वर्ष 2024 तक बढ़कर लगभग 22,000 हो गईं। इसी अवधि में गोवंश की संख्या के संदर्भ में भी उल्लेखनीय विस्तार का दावा किया गया है।
मोनिका अरोड़ा, प्रभारी—गोवंश दीपावली मेला-2026 ने आमजन, गौसेवा से जुड़े संगठनों, किसानों, गोशालाओं तथा पर्यावरण एवं जैविक कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों से मेले में सहभागिता करने के लिए ग्रामीण परिवेश उत्पाद एवं गौ उत्पादों के स्टाल लगाने का आह्वान किया है।

उन्होंने कहा कि यह मेला गोवंश संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में जनभागीदारी का महत्वपूर्ण मंच बनेगा।


