सड़क हादसे में 1 नवजात सहित तीन लोगों की मौत
बज्जू थाना क्षेत्र में बीकमपुर रास्ते पर भड़ल गांव के पास रविवार को हुए सड़क हादसे में एक नवजात सहित तीन लोगों की मौत हो गई। इस दुर्घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल भी हुई हैं।
यह हादसा उस समय हुआ जब परिवार बीकानेर अस्पताल से नव प्रसूता को छुट्टी मिलने के बाद स्विफ्ट कार से अपने गांव मदासर लौट रहा था।
जीप से हुई सीधी भिडंत
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि स्विफ्ट कार में मदासर निवासी मनीष बेटा शैलूराम मांजू, उनकी बहन नव प्रसूता बाधु देवी, दो दिन का नवजात, बुजुर्ग मां ऐलची पत्नी शैलूराम मांजू, उनके काका के बेटे रिछपाल बेटा बुधराम मांजू और उनकी पत्नी संगीता देवी सवार थे।
बज्जू से लगभग 30 किलोमीटर दूर बीकमपुर की ओर भड़ल गांव के पास स्विफ्ट कार की सामने से आ रही कैंपर जीप से सीधी टक्कर हो गई।
आगे-पीछे से कार को मारी टक्कर
इस टक्कर के तुरंत बाद स्विफ्ट कार के पीछे चल रही एक स्कॉर्पियो भी उससे टकरा गई। इस प्रकार कार को आगे से कैंपर जीप और पीछे से स्कॉर्पियो से टक्कर लगी, जिससे वह बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार लोगों को गंभीर चोटें आईं।
विशाल सुपर स्पेशलिटी कैंप सैकड़ों लोगों ने लिया स्वास्थ परामर्श वंदे मातरम टीम
नवजात ने अस्पताल में तोड़ा दम
सभी घायलों को उपचार के लिए बज्जू उपजिला अस्पताल लाया गया। यहां रिछपाल बेटा बुधराम मांजू की मौत हो गई। नवजात, बाधु देवी, ऐलची देवी और संगीता देवी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पीबीएम अस्पताल बीकानेर रेफर किया गया।
रेफर के बाद नवजात और ऐलची देवी ने भी दम तोड़ दिया। तीनों मृतकों के शव बज्जू अस्पताल की मोर्चरी में लाए गए।
इस संबंध में बज्जू थानाधिकारी चंद्रजीत सिंह भाटी ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और घायलों को संभाला। गंभीर घायलों को रेफर करवाने के साथ ही मृतकों के शव मोर्चरी में रखवाए गए।

पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू की। मनीष बेटा शैलूराम की लिखित शिकायत पर एफआईआर दर्ज कर सभी मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शवों का पोस्टमार्टम करवाया गया।

