पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, उमड़ा जनसैलाब

पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, उमड़ा जनसैलाब

पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, उमड़ा जनसैलाब

स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव को लेकर लूणकरणसर नगर पालिका व पंचायत समिति क्षेत्र से बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक

लूणकरणसर: स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव की तैयारियों को लेकर पूर्व मंत्री एवं प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण बैठक सोमवार को आयोजित हुई।

लूणकरणसर कस्बे के भीमसेन चौधरी पार्क परिसर में आयोजित बैठक में नगर पालिका एवं पंचायत समिति क्षेत्र के गांवों से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक पहुंचे। भारी संख्या में उमड़ी भीड़ से बैठक स्थल पर उत्साह और जोश का माहौल नजर आया।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में मजबूती के साथ मैदान में उतरना है। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से पार्टी को हर घर तक मजबूत बनाने तथा पूरी एकजुटता के साथ चुनावी तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।

प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष वीरेन्द्र बेनीवाल ने कहा कि स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में उम्मीदवारों के चयन को लेकर पूर्ण पारदर्शिता रखी जाएगी। कार्यकर्ताओं की भावनाओं और सुझावों का पूरा ध्यान रखा जाएगा तथा उनकी भावनाओं को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के समक्ष मजबूती के साथ रखा जाएगा।

बेनीवाल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की कि वर्तमान भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों एवं फैसलों को जनता के बीच मजबूती से रखा जाए। आमजन को जागरूक करते हुए कांग्रेस का हाथ मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता गांव-गांव और घर-घर संपर्क करें।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन की सबसे बड़ी ताकत उसके कार्यकर्ता हैं और कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं सक्रियता से पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाया जा सकता है।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इस मौके पर बैठक में मौजूद कांग्रेस पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में पार्टी को विजय दिलाने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की बात कही।

बैठक को लूणकरणसर पंचायत समिति के पूर्व प्रधान गोविंद राम गोदारा ने भी संबोधित किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय और एकजुटता के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों में जुटने तथा कांग्रेस को विजयी बनाने का आह्वान किया।

बैठक में क्रय-विक्रय समिति लूणकरणसर के अध्यक्ष मूलाराम कलकल, उपाध्यक्ष पृथ्वी सिंह, पूर्व अध्यक्ष लादूराम थालौड़, शायर सिंह सांखला, कांग्रेस अल्पसंख्यक ब्लॉक अध्यक्ष महबूब खान, अभाव-अभियोग प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश गोदारा, नगर अध्यक्ष शंकर नाथ गौड,

पूर्व पंचायत समिति सदस्य किशोर रेगर, पूर्व मंडल अध्यक्ष रतनलाल बांठिया, पूर्व सेवादल ब्लॉक अध्यक्ष शंकरलाल आचार्य, पूर्व सरपंच भूरसिंह बीका, सुनील डागा एवं हेतराम मेघवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

नगरीय निकाय चुनाव : निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने के निर्देश

इसके अलावा पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पतराम गोदारा, जिला परिषद सदस्य ओमप्रकाश गोदारा, पंचायत समिति सदस्य सुरजाराम ज्याणी, मुरली जाखड़, शांति देवी गोदारा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हनीफ खान, भंवरलाल शर्मा, कालूराम बिश्नोई, महेंद्र गोदारा, सरपंच मोहन राम सारण, राम प्रताप जाखड़, नारायण नायक, सीताराम गोदारा, अजमल हुसैन,

पुरखाराम मुंड, त्रिलोक दास, अर्जुन दास, लूणकरणसर व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जाखड़, ओबीसी प्रकोष्ठ के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष ओमप्रकाश सुथार, कांग्रेस शिक्षक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष कालूराम ज्याणी, पूर्व सरपंच केसराराम नायक, धीरज कुमार, सुखराम रेगर, रामरतन बिश्नोई, सुरेश गोदारा, दुर्गाराम चोटिया, मोहन राम मेघवाल, ईमीचंद गोदारा,

रामचंद्र मोची, मोहन सियाग, मांगीलाल, प्रभु राम जांगू, चेनाराम मेघवाल, पूर्व पंचायत समिति सदस्य कोजाराम जाखड़, पार्षद अली शेर काजी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य हरिराम मेघवाल, रुपाराम गोदारा, कांग्रेस महिला प्रकोष्ठ की जिला महासचिव रजनी, पूर्व महिला ब्लॉक अध्यक्ष विजयलक्ष्मी शर्मा, शांति देवी रामावत, दुर्गा देवी सिकलीगर,

लूणकरणसर गोटा एसोसियेशन के अध्यक्ष हरि लेघा, पूर्व उपसरपंच दीनदयाल मुद्गल, पूर्व ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष अनिल रामावत, कांग्रेस सेवादल के जिला महासचिव सद्दाम कुरेशी, कांग्रेस अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष अमजद हुसैन, सेवानिवृत्त अध्यापक अन्नाराम नैण, उपसरपंच रामेश्वर बाना, पूर्व उपसरपंच पूर्ण सिंह बीका, श्रवण मेघवाल,

ग्राम सेवा सहकारी समिति के अध्यक्ष लेखराम मेघवाल, रेखाराम मुंड, सोहन जाखड़, गोकल भादू, कालूराम बिश्नोई, पतराम सियाग, खिजू खान, मनफूल बिश्नोई एवं सतबीर बिश्नोई सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

बैठक में लूणकरणसर नगर पालिका एवं पंचायत समिति क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने कार्यक्रम को व्यापक जनसमर्थन का रूप दिया। बैठक में उमड़ा जनसैलाब कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों के उत्साह का प्रमुख आकर्षण रहा।

पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, उमड़ा जनसैलाब

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगामी स्थानीय निकाय एवं पंचायती राज चुनाव में कांग्रेस को जीत दिलाने के लिए पूरी ताकत से जुटने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

पूर्व मंत्री वीरेन्द्र बेनीवाल के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक, उमड़ा जनसैलाब

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें