तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई की तत्काल रक्त सेवा
मुंबई: वापी निवासी शैलेश जैन के पिताजी का मुंबई स्थित नानावती अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहाँ उन्हें रक्त की आवश्यकता थी। इस आवश्यकता की जानकारी SMWAD नवयुवक मंडल के कर्मठ सदस्य प्रेम कोठारी को मिली।
प्रेम कोठारी ने तत्काल इसकी जानकारी तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया को दी। जानकारी मिलते ही दर्शन डागलिया ने सक्रियता दिखाते हुए 10 अगस्त 2026 को नानावती अस्पताल में मरीज की वर्तमान आवश्यकता के अनुसार 7 यूनिट रक्त की व्यवस्था करवाई।
बीकानेर में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री ने किया ध्वजारोहण
समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर जरूरतमंद मरीज की सहायता करना मानव सेवा का प्रेरणादायी उदाहरण है। इस सेवा कार्य में तत्परता दिखाने के लिए प्रेम कोठारी एवं दर्शन डागलिया की सराहना की गई।

तेरापंथ युवक परिषद् दक्षिण मुंबई द्वारा रक्त सेवा एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों के माध्यम से जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

