प्रजापति समाज ने किया पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा का स्वागत सम्मान
श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर (तोलाराम मारू):भारत के उपराष्ट्रपति श्री सी पी राधाकृष्णन ने राजस्थान विधानसभा के 75 वर्ष पूर्ण होने पर जयपुर मे आयोजित समारोह मे श्रीडूंगरगढ़ से लगातार तीन बार विधायक रहे भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के श्रीडूंगरगढ़ के सिरमौर, मृदुभाषी, मिलनसार श्री मंगलाराम गोदारा को किसानी, चिकित्सा, शिक्षा, ग्रामीण विकास, विद्युत क्षेत्र मे उत्कृष्ट सेवाकार्य करने पर सार्वजनिक रूप से सम्मानित किया गया।
इस उपलक्ष्य मे प्रजापति समाज श्रीडूंगरगढ़ ने प्रजापति भवन सरदारशहर रोड मे श्री गोदारा का अभिनन्दन समारोह आयोजित किया।
समारोह की अध्यक्षता सेवानिवृत शिक्षा विद जुगल किशोर प्रजापत ने की। सेवादल के बीकानेर संभाग के प्रभारी विमल भाटी ने अपने उदबोधन मे श्री गोदारा द्वारा किये जन कल्याण कार्यों को प्रशंसा की।
नेता प्रतिपक्ष, प्रतिनिधि कांग्रेस के राधेश्याम सारस्वत ने बताया कि श्री मंगलाराम गोदारा ने श्रीडूंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्र मे बिजली, शिक्षा, चिकित्सा, क़ृषि के क्षेत्र मे जो शानदार जनोपयोगी कार्य किये है ।
प्रमुख समाजसेवी, भामाशाह, व्यावसायी श्रीगोपाल राठी ने गोदारा के सम्मानित होने पर सभी के लिए गर्व और हर्ष का अवसर बताया.. नेता प्रतिपक्ष श्रीमती अंजू पारख ने गोदारा के 15 वर्ष के कार्यकाल मे किये गए समाज कल्याण कार्यों को अति उपयोगी बताया।
ब्लॉक कांग्रेस श्रीडूंगरगढ़ के अध्यक्ष श्री ओमप्रकाश गुरावा ने प्रजापति समाज द्वारा आयोजित इस सम्मान समारोह को एक अनुकरनीय उदाहरण बताया. प्रजापति समाज के बनवारी बड़मुण्डा, बालचंद मिनोठिया,, आइदान बासनीवाल ने श्री गोदारा को साफा, शाल और माला पहनाकर सम्मान किया।
👉 यहां क्लिक करें
प्रजापति समाज के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश बासनी वाल, बीकानेर जिला कांग्रेस के ओ बी सी प्रकोष्ठ के जिला सचिव रमेश प्रजापत, कांग्रेस के पूर्व पार्षद प्रत्याशी रहे टेंट व्यावसायी श्री रामचंद्र छापोला, ने गोदारा को समाज की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया।
समारोह के मुख्य अतिथि, मुख्य आकर्षण, पूर्व विधायक मंगलाराम गोदारा ने अपने उदगार प्रकट करते हुए बड़े भावुक अंदाज मे कहा कि यह सम्मान उपराष्ट्रपति महोदय ने मेरा नहीं किया अपितु श्री डूंगरगढ़ विधान सभा क्षेत्र कि जनता ने उन्हें जो प्यार, सम्मान, स्नेह, आशीर्वाद दिया है उसका किया है।
उन्होंने उक्त सम्मान को अपने विधान सभा क्षेत्र की आदरणीय जनता, स्नेही स्वजनो, निष्ठावान कार्यकर्ताओ को समर्पित किया। उन्होंने कहा कि मैंने मेरे 15 साल के कार्यकाल मै मेरी सामर्थ्य के अनुसार क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर प्रयास किया।
बीकानेर: अग्रवाल सम्मेलन की बैठक, अग्रसेन जयंती की तैयारी तेज
प्रजापति समाज का इस सम्मान के लिए उन्होंने तहे दिल से आभार जताया। संजय करनानी, मोहन लाल मिनोठिया,बाबूलाल अड़ावलिया, अमरचंद सिखवाल, हरिप्रसाद बासनीवाल, तुलसीराम बोरावड, मांगीलाल घोड़ेला, मालचंद माहर, विनोद घोड़ेला, नन्दलाल बासनी वाल,
सीताराम तूनवाल, अनिल प्रजापत, कालूराम बखसनीवाल, लक्ष्य बासनीवाल, दिनेश, नेमीचंद बॉसनीवाल, सुभाष कुलचानिया, सुरेन्द्र महावर, हरिप्रसाद आइदान बॉसनिवाल,
बाबूलाल प्रजापत,, लक्ष्मीनारायण भोबरिया, दिनेश बोरावड, श्रीचंद रेगर, प्रकाश दुशाद, डा अयूब दमामी,, कन्हैयालाल सोमानी, प्रेमसुःख घोड़ेला, भूराराम घण्टेलवाल, नागर सारस्वत, चम्पालाल रेगर, बनवारी बड़मुण्डा, नागर बड़मुण्डा, लालचंद, श्रवण बड़मुण्डा, रामेश्वर नाई, लालजी कूकना,
प्रकाश, त्रिलोकचंद रेगर, लालचंद नाई, किसन गोदारा, ओमप्रकाश गंगपारिया, पार्षद संदीप नाई, हीरालाल जाट, दाऊद काजी, सत्ययनारायण जाट, भागीरथ गंगपारिया, मुकेश, रामस्वरूप, डी सी सी के महासचिव सोहनलाल महिया इत्यादि बड़ी संख्या मे प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित थे।
संयोजनीय उदबोधन मे हॉल ही मे नवनियुक्त बीकानेर जिला देहात कांग्रेस के जिला सचिव विजयराज सेवग ने कहा कि ये हम सभी के लिए बड़े हर्ष का विषय है कि हम सभी को श्री मंगलाराम गोदारा एक सशक्त, मृदुभाषी, मिलनसार, सरल स्वभाव, जनप्रिय, सहज़ उपलब्ध नेतृत्व मिला है।

उनका सम्मानित होना समस्त शुभचिंतको के लिए अपार हर्ष का अवसर है। अध्यक्ष श्री जुगल किशोर प्रजापत ने सभी आगँतुको, मंचस्थ अतिथियों का समाज का आभार प्रकट किया।
प्रजापति समाज ने किया पूर्व विधायक श्री मंगलाराम गोदारा का स्वागत सम्मान


