25 बच्चों से भरी चलती बस में लगी आग:अचानक धुआं उठने के बाद ड्राइवर ने सभी स्टूडेंट्स को उतारा, बैग-सामान जले
जैसलमेर में स्कूल जा रही चलती बस में अचानक भीषण आग लग गई। बस में करीब 25 बच्चे सवार थे। इंजन से धुआं उठते ही ड्राइवर ने तुरंत बस रोककर सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। इसके बाद आग ने बस को चपेट में ले लिया। सूचना पर नगर परिषद की दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया।
गनीमत रही कि हादसे में किसी बच्चे या स्टाफ को चोट नहीं आई। आग की चपेट में आने से बच्चों के बैग और बस में रखा अन्य सामान भी जल गया। हादसा मंगलवार सुबह 6.30 बजे धऊवा गांव के पास हुआ।
चलती बस में अचानक लगी आग, बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाला
जानकारी के अनुसार, बस पिथला गांव से बच्चों को लेकर शहर से करीब 12 किमी दूर डाबला रोड स्थित एसएम पब्लिक स्कूल जा रही थी। धऊवा के पास पहुंचते ही इंजन वाले हिस्से से अचानक धुआं उठने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें निकलने लगीं। प्रारंभिक जांच और स्थानीय रिपोर्ट के अनुसार आग लगने का कारण बस की वायरिंग में शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
👉 यहां क्लिक करें
ड्राइवर ने तुरंत बस रोकी, सभी बच्चों को बाहर निकाला
बस से धुआं उठता देख ड्राइवर ने बिना देर किए बस को सड़क किनारे रोक दिया और दरवाजे खोलकर सभी बच्चों को एक-एक कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। स्थानीय ग्रामीणों ने भी मौके पर पहुंचकर मदद की और बच्चों को बस से दूर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
सहजन आधारित कृषि प्रणाली से किसानों को मिलेगा पोषण, आर्थिक सुरक्षा और रोजगार का अवसर
समय रहते बच्चों को बाहर निकालने से बड़ा हादसा टल गया। घटना में किसी भी बच्चे या स्टाफ को चोट नहीं आई, हालांकि मौके पर कुछ देर अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग की चपेट में आने से बच्चों के बैग और बस में रखा अन्य सामान भी जल गया।
दमकल की 3 गाड़ियों ने आग बुझाई, बस का अधिकांश हिस्सा जला
घटना की सूचना पुलिस और नगर परिषद के अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और कड़ी मशक्कत के बाद बस में लगी आग पर काबू पाया। हालांकि, आग बुझने तक बस का अधिकांश हिस्सा जलकर खाक हो चुका था।



