2 दिवसीय रजत जयन्ती कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

2 दिवसीय रजत जयन्ती कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

2 दिवसीय रजत जयन्ती कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

मरुधरा की पावन धरा से मैं प्रकृति का खूबसूरत तोहफा हूं… काव्य पंक्तियों से गूँजा सभागार

मदनगंज-किशनगढ़: सामाजिक सरोकार, साहित्य, शिक्षा एवं सेवा के क्षेत्र में देशभर में अपनी विशिष्ट पहचान बना चुके संपर्क संस्थान के दो दिवसीय राष्ट्रीय रजत जयंती महोत्सव में रविवार को अग्रसेन विहार, में देश के विभिन्न कोने से आई कवित्रियों ने एक से बढ़कर एक रचनाएं सुनाई।

कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती के चित्र के समक्ष अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन से की गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बतौर मुख्य अतिथि भानु प्रताप गुर्जर, उपनिदेशक, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग अजमेर ने ने कहा कि वर्ष 2001 में किशनगढ़ से शुरू हुआ संपर्क संस्थान का सफर आज देश के अनेक हिस्सों तक पहुंच कर रजत जयंती महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, जो कि संस्थान के लिए गर्व का विषय है।

2 दिवसीय रजत जयन्ती कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

उन्होंने संपर्क संस्थान से जुड़े पदाधिकारियों व सदस्यों की बालिका शिक्षा, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण सहित विभिन्न क्षेत्रों में सेवा कार्य के लिए प्रशंसा करते हुए कहा कि इसी तरह से सामाजिक सरोकार रखने वाले संस्थान अपनी अलग पहचान रखते हैं।

कार्यक्रम में श्री अग्रवाल समाज संस्था के अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने संपर्क संस्थान को रजत जयंती महोत्सव को लेकर शुभकामनाएं देते हुए सेवा क्षेत्र में आगे से आगे बढ़ने की उम्मीद जताई ।

वहीं श्री अग्रवाल समाज संस्था महामंत्री प्रदीप अग्रवाल ने संपर्क संस्थान को सेवा, संस्कार का पर्याय बतलाते हुए कहा कि दया, करुणा, मानवता व सामाजिक सरोकार की भावना रखने के चलते ही संपर्क संस्थान आज अपना रजत जयंती महोत्सव मना रहा है।

उन्होंने संस्थान अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिल लड्डा व सुनीता लड्ढा को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि इन्हीं सेवा कार्यों के मध्यनजर संस्थान भविष्य में और अधिक नए मुकाम तय करेगा ।

वरिष्ठ साहित्यकार सतीश कुमार ने भी संस्थान के सेवा कार्यों को जनहित के लिए उपयोगी बताते हुए संस्थान की सफलता की कामना की ।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

वरिष्ठ पत्रकार उरूक्रम शर्मा ने भी अपने उद्बोधन में संपर्क संस्थान के सामाजिक सरोकारों से जुड़े प्रकल्प की प्रशंसा करते हुए भविष्य में नए आयाम तय करने की उम्मीद जताई । कार्यक्रम में देश के अलग-अलग कोने से आई महिला सदस्यों ने काव्यमय पंक्तियां सुनाकर सभी की तालियां बटोरी।

सीमा वालिया ने श्रावण पर आधारित काव्य रचना ” मेघों ने छेड़ दिया नया तराना”, रेनू शब्द मुखर ने स्त्री संवेदना को लेकर तो शिवानी गुप्ता ने “मैं नारी हूं पर अलबेली हूं”, मीना जोशी ने “मरुधरा की पावन धरा से में प्रकृति का खूबसूरत तोहफा हूं”आशा पांडे ने हिंदी के महत्व को रेखांकित करते हुए जागो हिंदी, उठो हिंदी, बोलो हिंदी, रचना सुनाकर हिंदी भाषा के महत्व से सभी को वाफिक कराया।

दक्षिण मुंबई में MBDD के बैनर का अनावरण, रक्तदान जनजागरूकता अभियान का संदेश

डॉ अक्षिणी भट्ट ने एक पुराना कुर्ता देखा तो, ढेरो पुरानी याद आई सुनाकर सभी को गुदगुदाया । काव्यमय माहौल के बीच संस्थान से जुड़ी कवियत्री रेनू शब्दमुखर ने भी अपनी रचनाएं सुनाकर सभी का मन जीत लिया ।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार व ब्लॉगर प्रेम आनंदकर, विमल चौहान, किशनगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष जसवंत दारा, सतपाल सिंह मकराना, सुनील अग्रवाल व अशोक गोयल, परमानंद चावल सहित बड़ी संख्या में संपर्क संस्थान सदस्य मौजूद थे।

2 दिवसीय रजत जयन्ती कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

कार्यक्रम में संपर्क संस्थान अध्यक्ष वरिष्ठ पत्रकार अनिल लड्ढा ने सभी का आभार जताया व अंत में राष्ट्रगान के साथ दो दिवसीय रजत जयंती महोत्सव कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ।

2 दिवसीय रजत जयन्ती कार्यक्रम समारोहपूर्वक सम्पन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें