श्रीडूंगरगढ़ के विद्यालयों में गुरुवंदन कार्यक्रम का आयोजन
अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ( विद्यालयी शिक्षा) के तत्वाधान में चल रहे वृक्षारोपण व गुरुवंदन कार्यक्रम के तहत उपशाखा श्रीडूंगरगढ़ के विभिन्न विद्यालयों में गुरुवंदन कार्यक्रमों का आयोजन किया गया ।

उपखण्ड मुख्यालय पर राजकीय रूपादेवी मोहता उच्च माध्यमिक विद्यालय श्रीडूंगरगढ़ में कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें संस्थाप्रधान रतनलाल शर्मा सहित विद्यालय स्टाफ ने छात्र छात्राओं को सम्बोधित किया ।

इसी क्रम में राउमावि आडसर में आयोजित कार्यक्रम में अ.भा.रा.शै. महासंघ के उपशाखा उपाध्यक्ष किशोरसिंह राजपुरोहित (व्याख्याता) राउमावि तोलियासर में आयोजित
बीकानेर में उपभोक्ता हितों की सुरक्षा को लेकर सख्ती, 3 इंडस्ट्रीज पर ₹1.15 लाख का जुर्माना
कार्यक्रम में अ.भा.रा.शै. महासंघ के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष अनील कुमार सोनी(व्याख्याता) राउप्रावि उदासर चारणान में आयोजित कार्यक्रम में अ.भा.रा.शै. महासंघ के उपशाखा कोषाध्यक्ष मनोज कुमार लखारा (व.अ.) सहित सभी शिक्षकों ने अपने विचार रखे ।


