नगरीय निकाय चुनावः प्रकोष्ठ प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की बैठक आयोजित
बीकानेर (श्रेयांस बैद): जिला निर्वाचन अधिकारी निशान्त जैन ने नगरीय निकाय चुनावों के मद्देनजर गठित विभिन्न प्रकोष्ठों के प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों की बुधवार को बैठक ली।
उन्होंने कहा कि सभी प्रकोष्ठों का गठन करते हुए इनमें नियुक्त अधिकारियों के दायित्व निर्धारित कर दिए गए हैं। सभी इनका भली-भांति अध्ययन कर लें तथा राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों की अक्षरशः पालना सुनिश्चित करें।
👉 यहां क्लिक करें
उन्होंने सभी 24 प्रकोष्ठों को दिए गए दायित्वों के बारे में बताया और कहा कि निर्वाचन की घोषणा के साथ ही कार्यों में गति लाई जाए। उन्होंने कहा कि शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उपभोक्ता हितों की सुरक्षा के मद्देनजर नोखा रीको औद्योगिक क्षेत्र में डिब्बा बंद वस्तुओं का किया औचक निरीक्षण
इसमें किसी प्रकार की लापरवाही नहीं हो। उन्होंने निर्वाचन से जुड़े प्रशिक्षण, विभिन्न प्रकोष्ठों में कार्मिकों की नियुक्ति, मतदान केन्द्रों पर की जाने वाली व्यवस्थाओं, आदर्श आचार संहिता की अनुपालना, मतदान प्रक्रिया की वीडियोग्राफी-फोटोग्राफी, नियंत्रण कक्ष की व्यवस्था सहित प्रत्येक बिंदु की समीक्षा की।

उन्होंने मतदाता जागरुकता गतिविधियों के बारे में भी जाना। इस दौरान जिला परिषद की मुख्य कार्यकारी अधिकारी शैलजा पांडे, उप जिला निर्वाचन अधिकारी उम्मेद सिंह रतनू सहित विभिन्न प्रकोष्ठों के अधिकारी मौजूद रहे। वहीं विभिन्न नगर पालिकाओं से संबंधित अधिकारी वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से जुड़े।


