मंत्र दीक्षा कार्यशाला एवं सभा सदस्यता संरक्षण बैनर अनावरण
चेम्बूर:अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के निर्देशानुसार आज तेरापंथ युवक परिषद, चेम्बूर द्वारा मंत्र दीक्षा कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।
यह कार्यशाला साध्वी श्री निर्वाणश्रीजी आदि ठाणा 6 के पावन सान्निध्य में संपन्न हुई।
कार्यक्रम का शुभारंभ ज्ञानशाला के बच्चों द्वारा सामूहिक नवकार मंत्र एवं मंगलाचरण के भावपूर्ण उच्चारण से हुआ। चेम्बूर, पार्क्साइट विखरोली, घाटकोपर, काजूपाडा के बच्चो ने नाट्यक्रम के माध्यम से प्रस्तुती दी।

कार्यशाला में साध्वी श्री डॉ योगशेमप्रभाजी ने मंत्र दीक्षा के महत्व, उसके आध्यात्मिक एवं व्यावहारिक पक्षों पर विस्तार से प्रकाश डाला । इसके पश्चात साध्वी निर्वाणश्रीजी ने बच्चों को ज्ञान शाला का महत्त्व बताया और बच्चों को मंत्र दीक्षा प्रदान की ।
कुल ४७ बच्चो ने मंत्र दीक्षा ली और करीब १८० बच्चे और १०० प्रशिक्षिका की उपस्थिति रही ।
👉 यहां क्लिक करें
कार्यक्रम में तेरापंथ सभा मुंबई से अध्यक्ष सुरेन्द्रजी कोठारी, मंत्री गौतमजी डांगी, कौषाध्यक्ष रिंकूजी बाफना, नवरत्नजी गन्ना, नरेंद्रजी तातेड़, दीपकजी डगलिया और उनकी टीम , तेरापंथ सभा चेम्बूर के अध्यक्ष लक्ष्मणजी कोठारी, मंत्री दिलीपजी मेहता, कौषाध्यक्ष सुरेशजी धाकड़ और उनकी टीम, तेरापंथ सभा ट्रस्ट चेम्बुर से भगवतीलालजी धाकड़ ,

मूलचंदजी लोढ़ा, महिला मंडल अध्यक्षा ममताजी कछारा और टीम, युवक परिषद अध्यक्ष हिमांशु गन्ना ,मंत्री कपिल मेहता , उपाध्यक्ष अरुण धाकड़ एवं अन्य साथी एवं ज्ञानशाला परिवार की गरिमामयी उपस्थिति रही।
मंत्र दीक्षा कार्यशाला का हुआ सफल आयोजन : दक्षिण मुंबई
मुंबई सभा ने सदस्यता संरक्षण के अंतर्गत वेबसाइट की जानकारी दी एवं बैनर अनावरण किया।
कार्यशाला में ज्ञानशाला के बच्चों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया

युवक परिषद संयोजक अभय गांधी और महेश गांधी ने स्वागत और आभार व्यक्त किया । यह कार्यशाला बच्चों में आध्यात्मिक संस्कार, मंत्रों के प्रति श्रद्धा तथा धर्म के प्रति जागरूकता विकसित करने की दिशा में अत्यंत प्रेरणादायी एवं सफल रही।


