जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

बीकानेर: टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा अपने सेवा प्रकल्प “जनसहयोग से जनसुविधा” के अंतर्गत इंदिरा गांधी नहर परियोजना (आईजीएनपी) कॉलोनी स्थित सरकारी डिस्पेंसरी में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण के लिए आवश्यक मेडिकल उपकरण एवं एक लोहे की अलमारी भेंट की गई।

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

संस्था की ओर से वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. साहिना कोहरी को शुगर जांच मशीन, ब्लड प्रेशर जांच मशीन, वजन मापने की मशीन, डिजिटल थर्मामीटर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य उपकरण उपलब्ध कराए गए। इनका उपयोग डिस्पेंसरी में आने वाले आमजन एवं मरीजों की बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किया जाएगा।

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

कार्यक्रम में टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन के संस्थापक दिलीप गुप्ता के साथ पंकज कंसल, प्रकाश सामसुखा, लक्ष्मण रामावत, सुनील कंसल, मंजू गुलगुलिया, मधु बैद, गोविंद चौधरी, लक्ष्य गहलोत, गीतिका गहलोत, सन्नी अग्रवाल, नरेश अग्रवाल एवं सोशल मीडिया एक्टिविस्ट साकिर सहित अन्य सदस्यों का सहयोग रहा।डॉ. साहिना कोहरी ने संस्था के इस जनहितकारी सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

रंगीलो सावन महोत्सव के पोस्टर का भव्य विमोचन, विधायक सिद्धि कुमारी, आईएएस सैलजा पांडेय एवं आरपीएस शालिनी बजाज ने दी शुभकामनाएं

उल्लेखनीय है कि टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन द्वारा पिछले माह इसी डिस्पेंसरी को एक कूलर तथा इससे पूर्व मरीजों एवं उनके परिजनों की सुविधा के लिए प्लास्टिक की कुर्सियां भी भेंट की जा चुकी हैं। संस्था स्वास्थ्य एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में निरंतर जनसहयोग से जनसुविधा उपलब्ध कराने के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

जनसहयोग से जनसुविधा : टीम नेशन फर्स्ट फाउंडेशन ने सरकारी डिस्पेंसरी को मेडिकल उपकरण किए भेंट

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें