जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी एवं जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक आयोजित
बीकानेर (श्रेयांस बैद):जिला ई-गवर्नेंस सोसायटी एवं जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति की बैठक गुरुवार को जिला कलक्टर श्री निशान्त जैन की अध्यक्षता में आयोजित हुई।
जिला कलक्टर ने आधार केंद्रों की कार्यप्रणाली की समीक्षा करते हुए बाल आधार नामांकन बढ़ाने, आधार केंद्रों का नियमित निरीक्षण करने तथा प्रत्येक केंद्र पर निर्धारित दर सूची प्रदर्शित करवाने के निर्देश दिए। आधार सेवाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार और आधार केंद्रों की सूची जिला एवं ब्लॉक मुख्यालयों पर प्रदर्शित करने के लिए निर्देशित किया।
👉 यहां क्लिक करें
जिला कलेक्टर ने कहा कि ई-मित्र केंद्रों पर किसी प्रकार की अनियमितता तथा आमजन को किसी प्रकार की असुविधा नहीं हो, यह सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने सभी केंद्रों पर आवश्यक सूचना, प्रमाण-पत्र, रेट सूची एवं कियोस्क बैनर अनिवार्य रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए।
साथ ही ग्राम पंचायत स्तर तक एफटीटीएच कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने तथा अभय कमांड सेंटर के अंतर्गत लगे सीसीटीवी कैमरों के सुचारू संचालन की नियमित समीक्षा करने के निर्देश दिए।
श्रीडूंगरगढ़ के प्रवासी इन्द्रचंद सोनी ने बेटी की विदाई पर पेड़-पौधे देकर पेश की पर्यावरण संरक्षण की मिसाल
सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अतिरिक्त निदेशक सत्येन्द्र सिंह राठौड़ ने जिले में संचालित विभिन्न परियोजनाओं एवं सेवाओं, जैसे ई-मित्र, ई-मित्र प्लस, ओएफसी, एफटीटीएच, अभय कमांड एवं कंट्रोल सेंटर तथा लाडली सुरक्षा योजना की प्रगति की जानकारी दी।
इस दौरान जिला स्तरीय आधार मॉनिटरिंग समिति के कार्यों की समीक्षा की गई।

बैठक में अतिरिक्त जिला कलक्टर (प्रशासन) उम्मेद सिंह रतनू, उपखंड अधिकारी महिमा कसाना सहित सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग सहित बीएसएनएल, बैंक, डाक विभाग, पुलिस तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।


