दक्षिण मुंबई में आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष सम्पन्नता समारोह के अंतर्गत भव्य धम्म जागरण सम्पन्न

मुंबई:आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष सम्पन्नता समारोह के अंतर्गत आयोजित “धम्म जागरण” का भव्य एवं भक्तिमय आयोजन सोमवार, 27 जुलाई 2026 को महाप्रज्ञ पब्लिक स्कूल, कालबादेवी, मुंबई में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम का आयोजन आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद्, तेरापंथ महिला मंडल एवं अणुव्रत क्षेत्रीय समिति, दक्षिण मुंबई के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

दक्षिण मुंबई में आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष सम्पन्नता समारोह के अंतर्गत भव्य धम्म जागरण सम्पन्न

यह कार्यक्रम महातपस्वी एकादशमाधिशास्ता युवामनीषी आचार्यश्री महाश्रमणजी की मंगल प्रेरणा एवं शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभाजी, शासनश्री साध्वी श्री मंजुरेखाजी, साध्वी श्री उदितप्रभाजी, साध्वी श्री निर्भयप्रभाजी एवं साध्वी श्री चेलनाश्रीजी के पावन सान्निध्य में सम्पन्न हुआ।

Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

कार्यक्रम की विशेषता रही कि कुल 23 प्रतिभागियों ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण गीत प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। प्रत्येक प्रस्तुति में आचार्य परम्परा, धर्म, साधना एवं गुरु भक्ति के भावों का सुंदर समावेश देखने को मिला, जिससे संपूर्ण वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा एवं भक्ति रस से सराबोर हो गया।

प्रतिभागियों के नाम :

अशोक बरलोटा, वनिता धाकड़, रीतिका सिसोदिया, मनोज झाबक, रुचि बोराना, लतिका डागलिया, पुष्पा कछारा, सौरभ बरमेचा, दिनेश धाकड़, शर्मिला धाकड़, निर्मला धाकड़, रेखा बरलोटा, रेखा बरलोटा, दिनिशा निम्जा, नरेंद्र बरमेचा, संगीता बोलिया, नितेश धाकड़, प्रियंका सुराणा, पूजा सुराणा, सक्षम सिंघवी, महक ओस्तवाल, छनक कछारा, शालीन बरमेचा।

अभातेयुप की “दायित्व बोध एवं प्रशिक्षण कार्यशाला” कांदिवली में संपन्न, संगठनात्मक सशक्तिकरण पर हुआ मंथन

कार्यक्रम का एक अत्यंत प्रेरणादायी एवं भावपूर्ण क्षण वह रहा जब सहवर्ती साध्वीवृंद ने भी सामूहिक रूप से अपनी मधुर स्वर लहरियों से एक सुंदर गीत की प्रस्तुति देकर उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। उनकी भक्तिमय प्रस्तुति ने कार्यक्रम की आध्यात्मिक गरिमा को और अधिक ऊँचाइयाँ प्रदान कीं।

कार्यक्रम के समापन पर सभी 23 प्रतिभागी एक साथ मंच पर उपस्थित हुए और सामूहिक स्वर में “हमारे भाग्य बड़े बलवान” तथा “तेरस री है रात” गीतों की मनोहारी कोरस प्रस्तुति दी। इन दोनों गीतों ने सम्पूर्ण सभा को भक्ति एवं गुरु श्रद्धा के भावों से ओत-प्रोत कर दिया तथा पूरा सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

दक्षिण मुंबई में आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष सम्पन्नता समारोह के अंतर्गत भव्य धम्म जागरण सम्पन्न

धम्म जागरण का यह आयोजन आचार्यश्री भिक्षु के आदर्शों, तेरापंथ धर्मसंघ की गौरवशाली परम्परा तथा सभी आयोजक संस्थाओं के सामूहिक सहयोग का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर उपस्थित श्रावकों के लिए अविस्मरणीय एवं प्रेरणादायी सिद्ध हुआ। समाचार प्रेषक दर्शन डागलिया।

दक्षिण मुंबई में आचार्यश्री भिक्षु जन्म त्रिशताब्दी वर्ष सम्पन्नता समारोह के अंतर्गत भव्य धम्म जागरण सम्पन्न

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें