तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

 मुंबई : आचार्य श्री महाश्रमणजी की सुशिष्या शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभा जी, शासनश्री साध्वी श्री मंजूरेखा जी एवं सहवर्ती साध्वी वृंद के पावन सान्निध्य में तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सौरभजी पटावरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विकासजी बोथरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनंदनजी नाहटा तथा मुंबई कार्यकारिणी सदस्य श्री धीरजजी मेहता का हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के उपाध्यक्ष पुरणजी चपलोत ने प्रस्तुत किया। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष श्री सुमीतजी सुराना के दूरदर्शी विज़न एवं आगामी कार्ययोजनाओं से अभातेयुप पदाधिकारियों को अवगत कराया। उन्होंने बताया कि अस्वस्थता के कारण अध्यक्ष श्री सुमीतजी सुराना कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके।

इस अवसर पर श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी महासभा के पंच मंडल सदस्य श्री किशनलालजी डागलिया, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा दक्षिण मुंबई के अध्यक्ष देवेंद्रजी डागलिया, तेरापंथ महिला मंडल दक्षिण मुंबई की अध्यक्षा लतिकाजी डागलिया तथा अणुव्रत समिति क्षेत्रीय संयोजक नरेन्द्रजी मुनोत ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन के माध्यम से अभातेयुप पदाधिकारियों का स्वागत करते हुए दक्षिण मुंबई की सक्रिय संगठनात्मक यात्रा एवं सेवा कार्यों का उल्लेख किया।

आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमालजी धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलालजी डागलिया एवं कार्याध्यक्ष गणपतलालजी डागलिया की विशेष उपस्थिति रहीं।

तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई के निवर्तमान अध्यक्ष श्री गिरीशजी सिसोदिया ने गत दो वर्षों के कार्यकाल में परिषद द्वारा प्राप्त उल्लेखनीय उपलब्धियों का विस्तृत प्रतिवेदन प्रस्तुत किया।

परिषद की उपलब्धियों को सुनकर उपस्थित जनसमूह ने “ओम् अर्हम्” की मंगलध्वनि के साथ अपनी प्रसन्नता एवं अनुमोदना व्यक्त की। इस अवसर पर अभातेयुप पदाधिकारियों को तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई का वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किया गया।


Amazon Product

🛒 Amazon पर खरीदें

👉 यहां क्लिक करें 

इसी अवसर पर तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों के चोखा सत्कार के निमित्त सात दिवसीय सेवा हेतु सहयोग प्रदान किया गया।

अपने प्रेरक उद्बोधन में अभातेयुप के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत ने शासनश्री साध्वीवृंद के प्रति अनंत-अनंत कृतज्ञता व्यक्त करते हुए बेंगलुरु चातुर्मास के दौरान उनके सान्निध्य में आयोजित अनेक प्रेरणादायी कार्यक्रमों का स्मरण किया।

उन्होंने कहा कि साध्वीवृंद का मार्गदर्शन युवाओं में नई ऊर्जा, सकारात्मक सोच एवं संगठन के प्रति समर्पण का भाव जागृत करता है। उन्होंने तेरापंथ युवक परिषद दक्षिण मुंबई की निरंतर सक्रिय एवं प्रभावशाली गतिविधियों की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए आगामी समय में और अधिक ऊँचाइयों को प्राप्त करने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं युवाओं को प्रेरित किया।

डी.एल.एड. द्वितीय वर्ष की मुख्य परीक्षाएं 31 अगस्त से, परीक्षा कार्यक्रम जारी

अंत में शासनश्री साध्वी श्री कंचनप्रभा जी एवं शासनश्री साध्वी श्री मंजूरेखा जी ने अपने मंगलमय उद्बोधन में धर्म, संस्कार, सेवा एवं संगठन की भावना को जीवन में आत्मसात करने का संदेश देते हुए सभी पदाधिकारियों को शुभाशीष प्रदान किए। उन्होंने युवाशक्ति को समाज एवं संघ के उज्ज्वल भविष्य का आधार बताते हुए सतत सक्रिय रहने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का वातावरण आत्मीयता, संगठनात्मक एकता एवं सेवा-संकल्प से ओतप्रोत रहा। उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं समाजजनों ने इसे दक्षिण मुंबई एवं अभातेयुप के मध्य सुदृढ़ समन्वय, संवाद एवं संगठनात्मक विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बताया।

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई के पदाधिकारियों सहित श्रावकों की भी अच्छी उपस्थिति रहीं। कार्यक्रम का समापन मंगलभावों एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाओं के साथ सम्पन्न हुआ।

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

कार्यक्रम का सकुशल संचालन तेयुप दक्षिण मुंबई मंत्री श्रेयांस मुनोत एवं आभार ज्ञापन सहमंत्री मिखिल डागलिया ने किया। यह जानकारी तेयुप दक्षिण मुंबई उपाध्यक्ष दर्शन डागलिया ने दी।

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें