दक्षिण मुंबई में MBDD के बैनर का हुआ भव्य अनावरण

तेरापंथ समाज दक्षिण मुंबई द्वारा अभातेयुप राष्ट्रीय पदाधिकारियों का हुआ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन

दक्षिण मुंबई में MBDD के बैनर का हुआ भव्य अनावरण

मुंबई : तेरापंथ युवक परिषद, दक्षिण मुंबई द्वारा आयोजित होने वाली मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव (MBDD) के बैनर का भव्य अनावरण उत्साह एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ।

इस अवसर पर अखिल भारतीय तेरापंथ युवक परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री पवनजी मांडोत, राष्ट्रीय महामंत्री श्री सौरभजी पटावरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष श्री विकासजी बोथरा, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री अभिनंदनजी नाहटा तथा मुंबई कार्यकारिणी सदस्य श्री धीरजजी मेहता की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही।

ATDC स्थानांतरण समारोह में सेवा और समर्पण की मिसाल, ‘संबोधि परियोजना’ के द्वितीय चरण का शुभारंभ

बैनर अनावरण के दौरान आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन, श्री जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा, तेरापंथ युवक परिषद, तेरापंथ महिला मंडल, अणुव्रत समिति एवं तेरापंथ किशोर मंडल, दक्षिण मुंबई के पदाधिकारीगण भी उपस्थित रहे।

आचार्य महाप्रज्ञ विद्यानिधि फाउंडेशन के अध्यक्ष कुंदनमलजी धाकड़, मंत्री लक्ष्मीलालजी डागलिया, कार्याध्यक्ष गणपतलालजी डागलिया की विशेष उपस्थिति रहीं।

दक्षिण मुंबई में MBDD के बैनर का हुआ भव्य अनावरण

मेगा ब्लड डोनेशन ड्राइव का यह बैनर अनावरण कार्यक्रम आगामी रक्तदान अभियान के प्रति जन-जागरूकता एवं सेवा भावना को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुआ।

दक्षिण मुंबई में MBDD के बैनर का हुआ भव्य अनावरण

Share This Article
होम
बहुभाषी
E-Paper
मेनू
वेरिफिकेशन
संपर्क करें