‘‘कारगिल विजय दिवस’’ के अवसर से शुभारम्भ होगा विशाला पौधारोपण कार्यक्रम
बीकानेर (श्रेयांस बैद):राजस्थान के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ बागडे की प्रेरणा से महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय बीकानेर द्वारा दिनांक 26 जुलाई से 10 अगस्त, 2026 की अवधि में ‘‘विशाल पौधारोपण कार्यक्रम’’ आयोजित करवाया जा रहा है
जिसका शुभारम्भ दिनांक 26 जुलाई, 2026 को ‘‘कारगिल विजय दिवस’’ के अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में राष्ट्रीय कैडेट कोर एवं राष्ट्रीय सेवा योजना के विद्यार्थियों के साथ कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित, कुलसचिव यशपाल आहूजा एवं वित्त नियंत्रक देवेन्द्र सिंह राठौड द्वारा किया जाएगा।
धान रंगोली और काव्य वाचन में बिखरे श्रद्धा, संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण के रंग
इस बाबत पर्यावरण विज्ञान के विभागाध्यक्ष एवं संकायाध्यक्ष विज्ञान प्रो. अनिल कुमार छंगाणी को प्रभारी बनाया गया है। एन.एस. प्रभारी डाॅ. प्रभुदान चारण, डाॅ. प्रगति सोबती एवं एन.सी.सी. प्रभारी उमेश शर्मा एवं डाॅ. लीला कौर के संयोजन में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित होगा।
👉 यहां क्लिक करें
मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा ने बताया कि माननीय राज्यपाल, राजस्थान एवं कुलाधिपति महोदय के निर्देशों के क्रम में विश्वविद्यालय कुलगुरु आचार्य मनोज दीक्षित ने सम्बद्ध महाविद्यालयों के प्राचार्यो एवं प्रबन्धकों से आग्रह है किया है कि वे अपने महाविद्यालय परिसर के साथ-साथ अपने स्थानीय क्षेत्र में स्थान चिन्हित कर दिनांक 26 जुलाई से 10 अगस्त, 2026 की अवधि में विद्यार्थियों, संकाय सदस्यों एवं कार्मिकों के माध्यम से विशाल पौधारोपण करवाने की व्यवस्था करें।
पौधारोपण के दौरान खेजड़ी एवं रोहिडा के पौधों को महत्व देते हुए उनकी आगे की देखभाल की व्यवस्था सुनिश्चित करावें।

पेड़ों के जीवित रहने के दर अच्छी रहे, इसके लिए जरूरी कदम उठाए। इसके लिए सही स्थान का चुनाव, स्थान पर ठीक से बाड़ या ट्री गार्ड लगाना, पहले से गड्ढे खोदना और पेड़ लगाने के बाद उनकी देखभाल और पानी देने की व्यवस्था करना भी सुनिश्चित करें।


