जारोड़ा में प्रधानाचार्य के तबादले के विरोध में ग्रामीणों और विद्यार्थियों का प्रदर्शन, स्कूल पर लगाया ताला
रिपोर्टर मनोहर अडिचवाल देशवाल / नागोर
जारोड़ा: राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, जारोड़ा के प्रधानाचार्य नदीम अख्तर के तबादले के विरोध में शुक्रवार को ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। गांव की 36 कौमों के लोगों ने एकजुट होकर विद्यालय के बाहर धरना दिया और स्कूल पर ताला लगा दिया।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि जब तक प्रधानाचार्य का तबादला निरस्त नहीं किया जाएगा, तब तक विद्यालय का ताला नहीं खोला जाएगा और धरना-प्रदर्शन जारी रहेगा। ग्रामीणों ने बताया कि पिछले 10 दिनों से केवल आश्वासन मिल रहा है कि तबादला निरस्त कर दिया जाएगा, लेकिन अब तक इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं हुआ है।
सूचना मिलने पर मेड़ता विधायक कलरू तथा शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से वार्ता कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। हालांकि समाचार लिखे जाने तक कोई सहमति नहीं बन सकी थी और ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे।
तेरापंथ महिला मंडल, श्री डूंगरगढ़ की साधारण सभा का हुआ आयोजन
ग्रामीणों ने यह भी बताया कि एक वरिष्ठ गणित अध्यापक ने अपनी इच्छा से देशवाल राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरण की मांग की थी। उनका तबादला जारोड़ा से देशवाल कर दिया गया, लेकिन उन्हें अभी तक कार्यभार ग्रहण नहीं कराया गया।
वहीं लंबे समय से जारोड़ा विद्यालय में कार्यरत प्रधानाचार्य नदीम अख्तर का प्रशासनिक आधार पर तबादला कर दिया गया है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि प्रशासन इस तबादले को निरस्त करता है या नहीं।

